
भोलेनाथ के दर पर माथा टेकते ही महिला की मौत, फिर एक हैरतअंगेज वीडियो CCTV में हुआ कैद
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ स्थल कहे जाने वाले जागेश्वर नाथ धाम में दर्शन करने गई एक महिला ने गर्भग्रह में माथा टेकते ही अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना के बाद से शहर में महिला के निधन की ही चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्भग्रह में मौजूद अन्य भक्तों के साथ महिला भी भोलेनाथ के दर्शन करने गई थी। उसने भगवान की चौखट पर जैसे ही माथा टेका, उसी मुद्रा में ठहर गई। काफी देर जब महिला नहीं उठी तो उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे हिलाया तो वो जमीन पर गिर गई। लोग महिला को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि, भोलेनाथ के दर पर प्राण त्यागने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का नाम मुन्नी बाई पटेल है। वो नरसिंहपुर से 50 श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार होकर बांदकपुर दर्शन करने आई थी। इन सभी यात्रियों को छुट्टन कहार हलवाई नाम का व्यक्ति लेकर आया था। संध्या आरती के समय करीब 7 बजे जैसे ही महिला मंदिर के गर्भग्रह के सामने भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेकने बैठी, यहां अचानक उसकी मौत हो गई। हालांकि, चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डाक्टरों ने बताया कि महिला की मौत साइलेंट अटैक से हुई है।
माथा टेकते ही निकले महिला के प्राण
मंदिर के पुजारी सीतू पंडा का कहना है कि वो गर्भ ग्रह के बाहर भोलेनाथ की चौखट के बाजू में खड़े हुए थे। भक्त बारी-बारी से दर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला भी वहां पहुंची, जिसने चौखट पर माता टेका और कुछ देर बाद ही वो मूर्छित हो गई। पहले सभी को लगा कि वो बेहोश हुई है, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसके प्राण निकलने की पुष्टि कर दी।
Updated on:
17 Mar 2024 08:21 pm
Published on:
16 Mar 2024 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
