23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैर सपाटा: मुस्कुराहट के साथ होगी हेल्दी सुबह की शुरुआत

26 दिसंबर रविवार से दो साल बाद फिर से सैर-सपाटे की शुरुआत हो रही है। यह आयोजन अंकपात मार्ग पर हर रविवार होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Cultural program will be organized again in Ujjain

26 दिसंबर रविवार से दो साल बाद फिर से सैर-सपाटे की शुरुआत हो रही है। यह आयोजन अंकपात मार्ग पर हर रविवार होगा।

उज्जैन। एक बार उज्जैन के युवक-युवतियों को सैर-सपाटे का आनंद लेने का समय आ रहा है। वे मुस्कुराएंगे, मंच से दिए जाने वाले व्यायाम टिप्स के साथ वे भी एक्सरसाइज करेंगे। लाइव म्यूजिक के साथ वे भी झूमेंगे। कभी देशभक्ति तो कभी धार्मिक गीतों की प्रस्तुति होगी। लेकिन सभी को कोरोना से बचाव भी करना है, मुंह पर मास्क और दूरी बनाए रखना होगा।

हर रविवार को होगा आयोजन
हर रविवार सुबह-सुबह होने वाले सैर-सपाटे का आयोजन अब फिर से शुरू होने जा रहा है। कोरोना के कारण दो साल से यह आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस वजह से सुबह के समय लोग टहलने तो निकलते थे, लेकिन उन्हें जो आनंद सैर-सपाटे में आता था, वह नहीं आता था। अब फिर 26 दिसंबर को सुबह 6 से 9.30 बजे तक अंकपात मार्ग पर होगा।

अंकपात मार्ग पर सुबह 6 बजे से शुरुआत
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी रविवार से सैर-सपाटा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण, जल संरक्षण, उत्तम स्वास्थ्य, स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 26 दिसंबर को प्रात: 6 से सुबह 9:30 तक अंकपात मार्ग, गायत्री शक्तिपीठ से खाक चौक, विष्णु सागर एवं गया कोठा तक आयोजित किया जाएगा।

होंगे सांस्कृति कार्यक्रम, योगा
इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, एरोबिक्स, योगा, व्यायाम, परंपरागत खेल सहित स्वच्छता के बारे में जन जागरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम विगत 2016 से ही आयोजित किया जा रहा है। दिसंबर एवं जनवरी माह के प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुबह आम लोग जल्दी उठें एवं शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योग, व्यायाम करें साथ ही पर्यावरण संरक्षण सहित स्वच्छता को व्यक्तिगत जीवन में अपनाएं। साथ ही हमारे जो परंपरागत खेल हैं, हमारी जो परंपराएं हैं, उनसे आम लोग जुड़े। जानकारी विशाल पांचाल ने दी।