20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल : लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी

मंगलवार 04 जुलाई का दिन विशेष है। वृषभ राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी।

3 min read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Jul 04, 2017

daily horoscope todays 04 July rashifal

daily horoscope todays 04 July rashifal

उज्जैन. मंगलवार 04 जुलाई का दिन विशेष है। वृषभ राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। मिथुन राशि वालों का जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। कर्क राशि वाले अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई सोचे कार्य पूरे होने का मौका मिलेगा।


daily horoscope todays 04 July rashifal

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ - पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं।

मिथुन- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क- अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिन से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं।

सिंह- क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

कन्या- लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव।




daily horoscope todays 04 July rashifal

तुला- भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

वृश्चिक- व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं। धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं।

धनु- स्वस्थ रहें मस्त रहें। आप व्यर्थ चिंता न करें। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। साझेदारी में सतर्क रहें। पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होंगे।

मकर- पारिवारिक शांति बनी रहेगी। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय बदलाव लिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कुम्भ- किसी भी कार्य को करने के पूर्व उस कार्य के विषय में जानकारी लें। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य कर। अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आपके अनुकूल होगा।

मीन- आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। अपने परिजनों से दूरियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से मन प्रसन्न रहेगा।
(-पं श्यामनारायण व्यास, उज्जैन)

शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1438 मु. मास शव्वाल तारीख 09
अयन - उत्तरायण
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु।
मास - आषाढ़।
पक्ष - शुक्ल पक्ष।

तिथि - दिवस पर्यन्त एकादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र - दिवस पर्यन्त विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: 06.19 मि. तक सिद्ध योग रहेगा पश्चात साध्य योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - वणिज प्रात: 11.23 मि. तक पश्चात विष्टि करण लगेगा।

ये भी पढ़ें

image
चंद्रमा - रात्रि 10.42 मि. तक तुला राशि में रहेंगे पश्चात वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में चातुर्मास व्रत नियमादि की शुरुआत करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय - प्रात: 09.08 मि. से दोप. 02.08 मि. तक ।

व्रत/पर्व - देवशयनी एकादशी व्रत सबका। रविनारायण एकादशी (उड़ीसा)। चातुर्मास विधान प्रारंभ। श्रीविष्णु शयनोत्सव। पण्डरपुर यात्रा। दादामेला अजमेर (863वां)।
भद्रा - प्रात: 11.23 मि. से अर्धरात्रि 12.29 मि. तक (पाताल)।

संबंधित खबरें

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।
राहु काल - दोप. 03.49.01 से 05.29.11 तक शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (ती, तू, ते, तो, ना) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से सुदृढ़ होंगे। इनके विचार सिद्धांतवादी होंगे। इनकी हर एक बात का मतलब अंतत: धन ही होगा। ऐसे जातक तुनकमिजाजी व समीक्षक होंगे।

ये भी पढ़ें

image