
astrology in hindi,rashifal in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,25 august
उज्जैन. शुक्रवार २५ अगस्त का दिन विशेष है। धनु राशि वालों को वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मेष राशि वालों को आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। कर्क राशि वालों को धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। मिथुन राशि वालों को व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी।
वृषभ - अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मिथुन- व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
कर्क- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।
सिंह- सफलता दायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
कन्या- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढेें़। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
तुला- स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
वृश्चिक- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की आशंका है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
धनु- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
मकर- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।
कुम्भ- विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। अपनों का साथ पाकर मन में उनके प्रति सम्मान बढ़ेगा। समाज में मान बढ़ेगा। किसी असहाय की मदद करें। रुके कार्य पूरे होंगे।
मीन- आध्यात्मिक उन्नति होगी। लोगों ने आपके साथ क्या किया, यह भूल जाएं और अपना काम ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर मिल रही असफलता से मन खिन्न रहेगा। अपने निजी जीवन में भी समय दें।
ज्यो पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1438 मु. मास जिल्हेज तारीख 02
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ऋतु।
मास - भाद्रपद। पक्ष - शुक्ल पक्ष
तिथि - रात्रि 08.31 मि. तक चतुर्थी तिथि रहेगी पश्चात पंचमी तिथि लगेगी।
नक्षत्र - दोप. 02.35 मि. तक हस्त नक्षत्र रहेगा पश्चात चित्रा नक्षत्र लगेगा।
योग - रात्रि 11.27 मि. तक शुभ योग रहेगा पश्चात शुक्ल योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - वणिज प्रात: 08.29 मि. तक पश्चात विष्टि करण लगेगा।
चंद्रमा - अर्धरात्रि 03.07 मि. तक कन्या राशि में पश्चात तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
आज के मुहूर्त -
अनुकूल समय में श्रीगणेशजी की स्थापना करने के लिए
शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 06.08 मि. से 10.51 मि. तक, दोप. 12.26 मि. से 02.00 मि. तक एवं दोप. 05.09 मि. से सांय: 06.44 मि. तक।
व्रत/पर्व - श्रीगणेश जयंती।
पत्थर चौथ। श्रीसिद्धिविनायक व्रत सायं: 05.39 मि. पर शनि ग्रह मार्गी होंगे। संवत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन)।
भद्रा - प्रात: 08.29 मि. से रात्रि 08.31 मि. तक (पाताल)।
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में।
राहु काल - प्रात: 10.51.52 से दोप. 12.26.23 तक शुभ कार्यों को करने से बचे।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (ण, ठ, पे, पो, रा) अक्षरों पर रख सकते है। बच्चे शरीर से उन्नत होंगे। प्राय: स्वकार्य में सुदक्ष व स्पष्टवादी रहेंगे। इनकी मनोवृत्ति हमेशा परद्रव्य हरण की रहेगी। ऐसे जातक मानसम्मान के अनुरागी रहेंगे।

Published on:
25 Aug 2017 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
