21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल : इष्ट बल को मजबूत करें, दूसरों पर विश्वास न करें, शत्रु परास्त होंगे

मकर राशि वालों आपके इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे।

3 min read
Google source verification
patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. शनिवार ४ नवंबर का दिन विशेष है। मकर राशि वालों आपके इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि वालों परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। मिथुन राशि वाले आपकी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - सतर्क रहें। हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।

वृषभ - परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन- आपकी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे।

कर्क- लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। धार्मिक यात्रा के योग ? बन रहे हैं।

सिंह- सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे।

कन्या- कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी।

तुला- माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक- धर्म लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

धनु- आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्तिअपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

मकर- आपके इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ- आप जो कहते हैं, वह करते नहीं। अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

मीन- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने में जी जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास सफर तारीख 14
अयन - दक्षिणायन ।
ऋतु - शरद ऋतु ।
मास- कार्तिक। पक्ष - शुक्ल पक्ष

तिथि - प्रात: 10.52 मि. तक पूर्णिमा तिथि रहेगी पश्चात एकम तिथि लगेगी।
नक्षत्र - दिवस पर्यन्त भरणी नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: 07.11 मि. तक सिद्धि योग रहेगा पश्चात व्यतिपात योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - बव प्रात: 10.52 मि. तक पश्चात बालव करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त मेष राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में देव दीपावली पर्व पर आकाश दीपदान करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय - प्रात: 07.57 मि. से 09.21 मि. तक एवं दोप. 12.07 मि. से 04.17 मि. तक।

व्रत/पर्व - स्नानदान की कात्र्तिक पूर्णिमा। श्रीगुरुनानक जयंती (548वां)। देव दीपावली। श्रीपुष्करराज मेला। भीष्मपंचक समाप्त। त्रिपुरोत्सव। केदार व्रत (उड़ीसा)। रथ यात्रा (जैन)। श्रीनिम्बार्काचार्य जयंती।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
राहु काल - प्रात: 09.21.09 से 10.44.31 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (ली, लू, ले, लो, अर्, इ ) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। ऐसे जातक ज्ञान संपन्न व प्रशासनिक क्षमता से परिपूर्ण होंगे। किसी भी कार्य में अतिउत्साह दिखाएंगे। प्राय: सामान्य धनसंपदा रहेगी।