
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,
उज्जैन. शुक्रवार ३ नवंबर का दिन विशेष है। धनु राशि वालों का अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। वृषभ राशि वालों का सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। मिथुन राशि वाले आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान।
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - खुद पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।
वृषभ - सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नया होगा।
मिथुन- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। वाणी संयम रखें।
कर्क- स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। क्रोध न करें। वाणी संयम रखें।
सिंह- किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है।
कन्या- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरो को बदलने की कोशिश करें।क्रक्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे। वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हंै।
वृश्चिक- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज होंगे।
धनु- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।
मकर- मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान हो सकता है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
कुम्भ- चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मीन- व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। आपकी सोच बदलने की जरूरत है।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास सफर तारीख 13
अयन - दक्षिणायन ।
ऋतु - शरद ऋतु ।
मास- कार्तिक। पक्ष - शुक्ल पक्ष
तिथि - दोप. 01.46 मि. तक चतुर्दशी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णिमा तिथि लगेगी।
नक्षत्र - दिवस पर्यन्त अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: 10.41 मि. तक वज्र योग रहेगा पश्चात सिद्धि योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - वणिज दोप. 01.46 मि. तक पश्चात विष्टि करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त मेष राशि में रहेंगे।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नए नौकरों की नियुक्ति करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 06.33 मि. से 10.44 मि. तक, दोप. 12.07 मि. से 01.31 मि. तक
एवं दोप. 04.18 मि. से सायं: 05.41 मि. तक।
व्रत/पर्व - पितृ कार्य की कात्र्तिक पूर्णिमा। काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस। त्रिपुर उत्सव। चौमासी चौदस (जैन)।
भद्रा - दोप. 01.46 मि. से अर्धरात्रि 12.19 मि. तक (स्वर्ग)।
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।
राहु काल - प्रात: 10.44.21 से दोप. 12.07.51 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (चू, चे, चो, ला, ली) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। जनमानस में सुधारक तथा लोकप्रिय होंगे। इनकी सामाजिक नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी।
Published on:
03 Nov 2017 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
