23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल : पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी, आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें

तुला राशि वालों को पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी, आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

3 min read
Google source verification
patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. गुरुवार २ नवंबर का दिन विशेष है। तुला राशि वालों को पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी, आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। वृषभ राशि वालों अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। मिथुन राशि वाले बातें कम और काम ज्यादा करें कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - खुद पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

वृषभ - अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन- बातें कम और काम ज्यादा करें कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं।

कर्क- अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंताए व्याकुलता बढा़एंगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी संयम रखना बेहद जरूरी है।

सिंह- आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।

कन्या- आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

तुला- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक- नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपना ध्यान रखें, क्रोध न करें।

धनु- परिजनों से समान व्यवहार करें। बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होगे लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर- अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा।

कुम्भ- अपने बल बुते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मीन- व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास सफर तारीख 12
अयन - दक्षिणायन ।
ऋतु - शरद ऋतु ।
मास- कार्तिक। पक्ष - शुक्ल पक्ष

तिथि - दोप. 04.11 मि. तक त्रयोदशी तिथि रहेगी पश्चात चतुर्दशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र - प्रात: 06.55 मि. तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पश्चात रेवती नक्षत्र लगेगा।
योग - दोप. 01.46 मि. तक हर्षण योग रहेगा पश्चात वज्र योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - तैतिल दोप. 04.11 मि. तक पश्चात गर करण लगेगा।
चंद्रमा - अर्धरात्रि 05.28 मि. तक मीन राशि में रहेंगे पश्चात मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में अन्नप्राशन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय - प्रात: 06.33 मि. से 07.56 मि. तक, प्रात: 10.44 मि. से दोप. 01.31 मि. तक एवं दोप. 04.18 मि. से सायं: 05.42 मि. तक ।

व्रत/पर्व - वैकुण्ठ चतुर्दशी। रात्रि 11.59 मि. पर शुक्रग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
पंचक - अर्धरात्रि 05.28 मि. पर समाप्त।
दिशाशूल- दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालें)।

राहु काल - दोप. 01.31.31 से 02.55.10 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

बच्चों के नाम (ञ, दे, दो, चा, ची, चू) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। अनुसंधान में विशेष रुचि रहेगी। सामाजिक व अपने कार्य में दक्ष होंगे। धनसंपदा ठीक रहेगी।