
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,
उज्जैन. मंगलवार ३१ अक्टूबर का दिन विशेष है। मेष राशि वाले मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम, जमानत के कार्य टालें। वृषभ राशि वालों को नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। मिथुन राशि वाले परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम, जमानत के कार्य टालें।
वृषभ - नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
मिथुन- परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी।
कर्क- मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
सिंह- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।
कन्या- जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शरीर में कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
तुला- कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
वृश्चिक- आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
धनु- परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।
मकर- व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।
कुम्भ- व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।
मीन- आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर जोखिम न लें।
ज्यो. पंचांगकर्ता, पं. श्यामनारायण व्यास उज्जैन,
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास सफर तारीख १०
अयन - दक्षिणायन ।
ऋतु - शरद ऋतु ।
मास- कार्तिक। पक्ष - शुक्ल पक्ष
तिथि - सायं: 06.55 मि. तक एकादशी तिथि रहेगी पश्चात द्वादशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र - प्रात: 07.37 मि. तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र।
योग - सायं: 06.13 मि. तक ध्रुव योग रहेगा पश्चात व्याघात योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - वणिज प्रात: 07.00 मि. तक पश्चात विष्टि करण लगेगा।
चंद्रमा - अर्धरात्रि 01.44 मि. तक कुंभ राशि में रहेंगे पश्चात मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में श्रीतुलसी विवाह उत्सव मनाने के लिए शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 09.20 मि. से दोप. 01.31 मि. तक।
व्रत/पर्व - देवप्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका। चातुर्मास व्रत नियमादि समाप्त। भीष्म पंचक व्रत प्रारंभ। पण्डरपुर यात्रा। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती। इंदिरा गांधी पुण्य:।
भद्रा - प्रात: 07.00 मि. से सायं: 06.55 मि. तक (भूलोक)।
पंचक - पंचक जारी। दिशाशूल- उत्तर दिशा में।
राहु काल - दोप. 02.55.48 से 04.19.43 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (सू, से, सो, द, दी) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से मजबूत होंगे। ऐसे जातक ज्ञानी तथा गुण ग्रहण करने वाले होंगे। प्राय: एकान्तप्रिय व अच्छे विचारक होंगे। अपने जीवन में अच्छी धनसंपदा अर्जित करेंगे।
Published on:
31 Oct 2017 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
