
दंपती ले रहे विशेषज्ञों से परामर्श
इंदौर. जिन लोगों के घरों में किलकारियां गूंजनेवाली हैं उनके लिए बहुत काम की खबर है। इंदौर में ऐसे अस्पताल हैं जहां महज 10 रुपए के रजिस्ट्रेशन पर प्रसव कराए जा रहे हैं। खास बात यहै कि इनमें 90% नार्मल डिलीवरी हो रही है। हर साल ऐसे 1000 प्रसव कराए जा रहे हैं।
दरअसल मातृत्व को लेकर लोगों में आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा है। दंपती अपने होने वाले बच्चे के लिए एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद का भी सहारा ले रहे हैं। यही कारण है कि शासकीय राऊ आयुर्वेद चिकित्सालय और अष्टांग आयुर्वेद अस्पताल Delivery in Rau Ayurveda Hospital and Ashtanga Ayurveda Hospital पहुंच रहे हैं। यहां गर्भावस्था, प्रसव और बच्चे के जन्म लेने के बाद तक इलाज की सुविधा है। 10 प्रतिशत केस ही ट्रांसफर करने की जरूरत पड़ती है।
शहर में वर्ष में 1 हजार प्रसव आयुर्वेदिक अस्पतालों में हो रहे हैं। यहां शिशु मृत्यु दर जीरो है। अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज Ashtanga Ayurveda Hospital के प्राचार्य डॉ. अजीतपाल सिंह चौहान ने बताया कि हर साल करीब 1 हजार प्रसव आयुर्वेदिक अस्पतालों में किए जा रहे हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर बनाया जा रहा है। जल्द ही आयुर्वेद के सर्जन ऑपरेशन भी करेंगे। इसमें कुछ मदद एलोपैथी डॉक्टरों की ली जाएगी। ये स्टाफ भी अस्पताल में तैनात होगा।
रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 रुपए
राऊ चिकित्सालय Rau Ayurveda Hospital के अधीक्षक डॉ. जगदीश पंचोली ने बताया कि प्राचीन काल में गर्भाधान विधि का चलन था। हम दंपती का पंचकर्म करते हैं। गर्भधारण के बाद मासानुमासिक यानी हर माह औषधि दी जाती है। सोनोग्राफी व ब्लड टेस्ट कराए जाते हैं। आखिरी माह में दवाइयों के साथ सुखप्रसव यानी कम दर्द के साथ नॉर्मल डिलीवरी के लिए अनुवासन वस्ती दी जाती है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 रुपए है।
प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के डॉ. नारायणचंद मिश्र के मुताबिक प्रसव के लिए भी आयुर्वेद की ओर रूझान बढ़ रहा है। राऊ चिकित्सालय Rau Ayurveda Hospital और अष्टांग अस्पताल Ashtanga Ayurveda Hospital में जच्चा-बच्चा दोनों के इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था है। हर दिन बड़ी संख्या में इलाज के लिए दंपती पहुंच रहे हैं।
Published on:
08 May 2023 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
