12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल में झरना बहा फिर भी पहुंच गए हजारों भक्त, देखें भक्ति का नजारा

उज्जैन और इंदौर के साथ समूचे राज्य में तेज बरसात हो रही है। इससे महाकाल के दर्शन के लिए निकले भक्त इंदौर उज्जैन के साथ ही रास्तों में भी फंसे हुए हैं। महाकाल मंदिर में भी बरसात का पानी भर गया है लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
mhkl.png

महाकाल मंदिर में भी बरसात का पानी भर गया

एमपी में लगातार बरसात के कारण कई नदियों में उफान आ गया है। हरदा में अजनाल पुल डूबने से खंडवा हाईवे बंद हो गया है। उज्जैन और इंदौर के साथ समूचे राज्य में तेज बरसात हो रही है। इससे महाकाल के दर्शन के लिए निकले भक्त इंदौर उज्जैन के साथ ही रास्तों में भी फंसे हुए हैं। महाकाल मंदिर में भी बरसात का पानी भर गया है लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह भस्मारती से लेकर दोपहर तक ही 60 हज़ार भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर लिए थे।

उज्जैन सहित आसपास के इलाकों में तेज बरसात हो रही है, इसके कारण महाकाल के दर्शन करने निकले लाखों लोग भी परेशान हो रहे हैं। महाकाल के दर्शन करने सावन माह में रोज लाखोें भक्त आ रहे हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है।

शनिवार को सुबह 03 बजे से ही श्रद्धालु लगातार दर्शन कर रहे हैं।महाकालेश्वर मंदिर में रात को ही बरसात का पानी अंदर भरने लगा। सुबह तो गणेश मंडपम और नंदी मंडपम में भी पानी भर गया। हाल ये था कि भस्मारती के समय महाकाल में झरना सा बहने लगा था।

इधर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। भस्मारती के समय से ही दर्शनार्थी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

सोनी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में 21 जुलाई को रात में बरसात के कारण कुछ स्थानों पर पानी से समस्या हुई थी। तत्काल काम शुरु कर पानी निकाला गया।