हादसे में तूफान नामक वाहन में सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलट गया। हादसे में तूफान नामक वाहन में सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए तूपान वाहन सवार यभी यात्री उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसे का शिकार हो गए। ये घटना उज्जैन के नागदा के पास बनबनी गांव से महाकाल दर्शन करने पहुंचे लोगों के साथ हुई है। दर्शन करने के बाद जब ये उन्हेल के माली फंटे पर पहुंचे तो यहां वाहन के सामने एक बाइक सवार अचानक आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
मौके पर मची चीख - पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के बाद मौके पर चीख - पुकार मच गई। गाड़ी में महिलाओं, पुरुषों के अलावा बच्चे भी सवार थे। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए उज्जैन पहुंचाया गया। इस घटना में जलालपुर के रहने वाले हरि सिंह नामक एक वृद्ध की मौत हो गई है। साथ ही, 9 अन्य वाहन सवार घायल हो गए हैं, जिनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो