21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Emoji Day: क्या आप जानते हैं, व्हाट्स ऐप के इमोजी की शुरुआत कब और कैसे हुई ?

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ढेरों इमोजी

2 min read
Google source verification
patrika

Facebook,WhatsApp,emoji,twiter,World Emoji Day,

उज्जैन. एक जमाना था जब लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए लंबे-लंबे खत लिखा करते थे, कई दफे साहित्यिक और भारी शब्दों का उपयोग कर अपने जज्बात भी व्यक्त करते थे। अब सोशल मीडिया के इस दौरे में भावनाएं व्यक्त करने के लिए 'इमोजीÓ आ गए हैं। यह छोटे-छोटे चित्र हर बात के लिए रहते हैं। खुशी हो या दुख, गुस्सा करना है या प्यार जताना या फिर सराहना करना अब 'इमोजीÓ से ही अपने जज्बात जाहिर होते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर शार्ट तरीके से अपनी बात रखने के लिए इन इमोजी का प्रयोग का चलन तेजी से बढ़ा है। १७ जुलाई को वल्र्ड इमोजी डे पर पत्रिका की रिपोर्ट...।
२०१४ से शुरू हुई थी इमोजी
मोबाइल पर दिखने वाले इमोजी की शुरुआत वर्ष २०१४ में हुई थी। जेरेमी बर्ज ने इमोजी के लिए इमोजीपीडिया शुरू किया था। इसके बाद इसका उपयोग तेजी से बढऩे लगा। हालांकि इमोजी की शुरुआत १९९५ में पेजर की शुरुआत से मानी जाती है। उस समय छोटे-छोटे इमोजी बनाए गए थे, जो पेजर के माध्यम से भेजे जाते थे। स्मार्टफोन आने के बाद इमोजी का कलेवर ही बदल गया।
यह पांच इमोजी खासे लोकप्रिय
१. खुशी के आंसू- यह इमोजी किसी बात पर खूब खुश होना और इतनी खुशी की आंसू छलक पड़े को दर्शाता है।
२. गुस्से में लाल- यह इमोजी सभी से हटकर होता है। जो गुस्से को दर्शाने के लिए लाल रंग का होता है।
३. खुश होना- यह इमोजी में मुस्कुराता हुआ चेहरा रहता है। जो खुशी को दर्शाता है।
४. थम्सअप- यह इमोजी हाथ के अंगूठा होता है। अक्सर किसी काम के सफलता पूर्ण या किसी के बेहतर काम पर उसे बधाई के रूप में उपयोग करते हैं।
५. हाथ जोडऩा- यह इमोजी खूब इस्तेमाल होती है। सोशल मीडिया पर कोई सूचना देने, किसी बात पर जवाब देने के उपरांत यह इमोजी पोस्ट करते हैं।
ढाई से तीन हजार इमोजी, अब वीडियो इमोजी भी
सोशल मीडिया पर स्टील इमोजी की संख्या करीब २५०० से ३००० हजार के बीच बताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में मौजूद इमोजी में हर बात कही जा सकती है। सोशल मीडिया पर कई बार तो इमोजी के सवाल-जवाब अक्सर देखने को मिलते हैं। वहीं अब वीडियो इमोजी भी आ गए हैं। इसमें छोटे-से वीडियो के माध्यम से खुशी, दुखी या अन्य कोई बात व्यक्त की जा सकती है।