
सांवेर रोड स्थित जेके नर्सिंग होतम अस्पताल में आधे घंटे तक होता रहा हंगामा, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाई रिपोर्ट
उज्जैन. सिंधी कॉलोनी के पास सांवेर रोड पर जेके नर्सिंग होम में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों और डॉक्टर व अस्पताल कर्मचारियों के बीच रविवार को रुपए को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इससे अस्तपाल में आधेे घंटे तक हंगामा होता रहा। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जेके नर्सिंग होम में ग्राम करोंदिया बजरंग निवासी नागेश पिता रमेश की दादी रतनबाई को उपचार के लिए भर्ती करवाया था। रविवार सुबह ११.३० बजे रतनबाई के परिजना का उपचार के लिए रुपए को लेकर डॉक्टर व कर्मचारियों से विवाद हो गया। अस्पताल में ही दोनों पक्षों की गाली-गलौज व मारपीट हो गई। मामले में जेके नर्सिंग होम के डॉक्टर सुयश कोठारी (३१) पिता सुरेंद्र कोठारी निवासी राजस्व कॉलोनी ने महिला के रिश्तेदार अजय नरवरिया व उसके दो साथियों के खिलाफ अस्पताल कर्मचारी जितेंद्र के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट माधवनगर थाने में लिखाई है। वहीं नागझिरी थाने में नागेश पिता रमेश ने जेके नर्सिंग होम के डॉ. सुयश कोठारी, सुमित पिता श्रीपाल मरमट निवासी प्रकाश नगर, तारासिंह पिता गोवर्धनसिंह निवासी आगर नाका बड़ौद आगर, शिव पिता पप्पू भाटी निवासी शक्करवासा , बंटी पिता रघुनाथ निवासी शक्करवासा, फिरोज पिता साकिर ढाबलाहर्दू, राहुल पिता बलराम गोसर निवासी ढाबलाहर्दू व जितेंद्र पिता दयाराम मालवीय निवासी मोतीनगर प्रशांतिधाम के खिलाफ मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखवाई है। इधर, पत्रिका से चर्चा में डॉ. कोठारी का कहना है कि विवाद हुआ था लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। राजीनामा हो गया है।
विवादों में रहा है जेके नर्सिंग होम
जेके नर्सिंग होम हमेशा विवादों मेें रहा है। नर्सिंग होम जिस जगह बना है उसकी जमीन को लेकर भी विवाद है। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने नर्सिंग होम संचालक डॉ. कात्यायन मिश्र व पत्नी डॉ. जयश्री कात्यायन के नाम पर नोटिस भी भेजा है। डॉक्टर दंपत्ति ने आवासीय प्रयोजन के दो भूखंड जोड़कर व्यावसायिक उपयोग कर लिया। वहीं अस्पताल में मरीजों के खर्च को लेकर आए दिन विवाद भी सामने आते रहते हैं।
Published on:
02 Sept 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
