
traffic,DPR,forelane,national highway of india,
उज्जैन. भारी यातायात के दबाव का झेल रहा देवास, उज्जैन और बदनावर मार्ग अब फोरलेन में तब्दील होगा। नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया ने ९५ किमी लंबे इस मार्ग का डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। संभवत: मई २०१८ तक डीपीआर पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि दिसंबर २०१८ तक फोरलेन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
देवास से बदनावर तक की रोड अभी टू-लेन है। वर्तमान में यह मार्ग एमपीआरडीसी के पास होकर बीओटी में है। वहीं इसका टोल अनुबंध भी नवंबर २०१८ में खत्म हो रहा है। लिहाजा मार्ग को अब फोरलेन में तब्दील किए जाने की प्रकिया नेशनल हाइवे ऑफ इंडिया ने शुरू कर दी है। इसके लिए पूरे ९५ किमी लंबे मार्ग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। विभाग के मुताबिक मई २०१८ तक डीपीआर पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। हडटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पूर्ण होने के बाद ही फोरलेन की लागत का निर्धारण होगा। एनएचआई के अधिकारियों की मानें तो टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी होने पर दिसंबर अंत तक फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा।
फोरलेन बनने से हादसे होंगे खत्म
देवास से बदनावर तक का मार्ग फोरलेन बनने से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। वर्तमान में पूरे मार्ग पर यातायात का जबर्दस्त दबाव है। वहीं आए दिन इस मार्ग पर सड़क हादसे होते रहे हैं। पिछले सालों में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। दरअसल अभी मार्ग ५.५० मीटर होने से संकरा है। वाहन समीप से निकलते हैं। ऐसे में जरा से बैलेंस बिगडऩे पर गाडिय़ां टकरा जाती हैं। फोरलेन बनने से दो अलग-अलग मार्ग होंगे और ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से भी मुक्तिमिलेगी।
दो हिस्सों में बनेगा फोरलेन
देवास, उज्जैन से होते हुए बदनावर तक बनने वाला मार्ग दो हिस्सों में बनाया जाएगा। इसमें एक देवास से उज्जैन तो दूसरा उज्जैन से बदनावर तक के मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके आधार पर टेंडर भी निकाले जाएंगे। बता दें कि अभी देवास से उज्जैन की दूरी ३७.४ किमी है और उज्जैन से बदनावर की दूरी ६७.२ किमी है।
१५ मीटर चौड़ा हो जाएगा मार्ग
देवास-उज्जैन-बदनावर मार्ग फोरलेन बनने पर करीब १५ मीटर चौड़ा हो जाएगा। इसमें ७.५०-७.५० मीटर की दोनों आेर सड़कें होगी। वहीं एक से डेढ़ मीटर का डिवाइडर तथा सड़क के दोनों आेर १.५०-१.५० मीटर के शोल्डर बनाए जाएंगे। वर्तमान में देवास -बदनावर मार्ग की चौड़ाई ५.५० मीटर के करीब है।
देवास-बदनावर मार्ग एक नजर में
१९ मीटर चौड़ा होगा रोड
५.५० मीटर वर्तमान चौड़ाई
९५ किमी कुल दूरी
मई २०१८ डीपीआर पूर्ण
नवंबर २०१८ अनुबंध समाप्त
देवास से उज्जैन व उज्जैन से बदनावर फोरलेन प्रोजक्ट की डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। डीपीआर का काम मई २०१८ तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। पूरे मार्ग को दो हिस्सों में बनाया जाएगा।
- आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट इंजीनियर, नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया, इंदौर

Published on:
06 Mar 2018 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
