28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुमटी पीछे ही चल रही थी पूरी गृहस्थी, कार्रवाई पर मचा हंगामा

गैंग पहुंचनें से पहले हटी आधी गुमटियां, ३० जेसीबी से तोड़ी, गुमटी फ्री हुआ पॉश कॉलोनियों का रास्ता महाकाल वाणिज्य क्षेत्र में भारी फोर्स के साथ पहुंचा निगम अमला, अनदेखी से लग गई थी ७० गुमटियां  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 26 Jun 2018, 3:59 PM IST

patrika

गुमटी पीछे ही चल रही थी पूरी गृहस्थी, कार्रवाई पर मचा हंगामा

उज्जैन। कार्रवाई के डर से महाकाल वाणिज्य क्षेत्र के अतिक्रमणकर्ताओं ने आधी गुमटियां निगम गैंग पहुंचनें से पहले ही हटवा ली। सुबह ७.३० बजे से ही गुमटी वाले इसमें जुट गए थे। मंगलवार सुबह १० बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ जब गैंग पहुंचीं तो स्थिति अलग ही मिली। लेकिन जिन लोगों ने फरमान को हल्के में लिया एेसी ३० से ज्यादा गुमटियों पर निगम अफसरों ने जेसीबी चलवा दी। दोपहर १ बजे तक तो पॉश कॉलोनियों (कॉसमॉल मॉल के सामने) का ये रास्ता गुमटी फ्री हो गया। कार्रवाई दौरान कोई खास हंगामा या विरोध नहीं रहा। बता दें की सबसे पहले पत्रिका ने यहां बसे अवैध गुमटी बाजार की खबर प्रकाशित कर निगम का ध्यान आकृष्ट किया था। इसके बाद ही जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर गया।

किराए पर गुमटीयां देने का धंधा करने वालों ने इस पॉश इलाके की सूरत बिगाड़ दी थी। अवैध वसूली के खेल व कुछ ने रसुखदारों के कहने पर गुमटियां लगा ली थी। अधिक तादाद में अतिक्रमण होने से निगम प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई का प्लान बनाया। लेकिन एक दिन पहले हुई मुनादी व मीडिया में खबरें प्रकाशित होने पर कई अतिकमणकर्ताओं ने नुकसानी के डर ये खुद ही रास्ता साफ कर दिया। अब ये सड़क खुली-खुली नजर आने लगी। सहायक आयुक्त सुबोध जैन के अनुसार हमनें पहले ही चेता दिया था। जो नहीं मानें उनकी गुमटियां तोड़कर जब्त कर ली। ताकी वे भविष्य में कहीं एेसा ना कर सकें। कार्रवाई में निगम इइ रामबाबू शर्मा, गैंग प्रभारी मोनू थनवार, तौफिक खान आदि शामिल रहे।

गुमटी के पीछे ताने घर, निकला गृहस्थी का सामन
- बिड़ला हॉस्पिटल के सामने लगी गुमटी के पीछे कुछ लोगों ने घर ही तान लिए थे। टीन-टप्पर के इन घरों में गृहस्थी का पूरा सामान था। गैंग ने सामान निकलवाकर इन्हें भी तोड़ा।

- कुछ गुमटी वाले होशियार थे। जिन्होंने गुमटी में पहीए लगवा रखे थे। इन्होंने मैजिक बुलवाकर रस्सी से गुमटियां खिंचवा ली।
- कुछ गुमटियां तो हाल ही में रखी गई थी, इनमें दुकान शुरु ही नहीं हुई थी। इन्हें भी गैंग ने जेसीबी से तुड़वा दिया।