
आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण कहा गश्त सुधारें, पावर बाइकर्स पर सख्ती हो
कोटा. पुलिस महानिरीक्षक कोटा विशाल बंसल ने सोमवार को शहर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। सुबह से शाम तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध गोष्ठी व जवानों संपर्क सभा की, परेड का अवलोकन किया, वहीं क्राइम डेमो देखा। इस दौरान अधिकारियों को रात्रि गश्त माकूल करने और पावर बाइकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईजी ने एसपी कार्यालय स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में क्राइम मीटिंग में ये निर्देश दिए। कहा कि थानों में परिवादियों की सुनवाई ढंग से हो। कोचिंग क्षेत्रों में गश्त पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़कों व गलियों में अपराध पर नियंत्रण लगाएं। तेज आवाज वाली व पावर बाइक पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने एक साल से पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण करने और रिकॉर्ड संधारण पर भी जोर दिया। बैठक में सभी उप अधीक्षक व थानाधिकारी भी मौजूद थे।
डॉग स्क्वायड का डेमो देखा
बैठक से पहले आईजी ने सुबह पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों की सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया। सभी थानाधिकारियों से व्यक्तिगत परेड का अभ्यास कराया। थानाधिकारियों ने नए आए हथियारों का अभ्यास भी किया। उन्होंने वीआईपी व वीवीआईपी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण, डॉग स्क्वायड व क्राइम सीन का डेमो देखा।
उनके साथ शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया, एएसपी(शहर) समीर कुमार दुबे, एएसपी(मुख्यालय) उमेश ओझा भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि परेड के बेहतर प्रदर्शन को देख आईजी ने रिवार्ड देने की भी घोषणा की।
बताई समस्याएं
इधर, पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में आईजी ने पुलिस अधिकािरयों व जवानों की सम्पर्क सभा ली। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि लाइन में कई मकान जर्जर व पुराने हो चुके हैं। बरसात के समय परेशानी आती है। इस बारे में जवानों ने भी बताया। आईजी ने बजट मंगवाकर उन्हें ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भी कई ऐसी समस्याएं सामने आई। सभा के बाद आईजी ने यहां पौधारोपण किया।
बाढ़ राहत व भीड़ नियंत्रण का दिया डेमो
आरएसी द्वितीय बटालियन कोटा यूनिट का 50वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया। आरएसी परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान सुबह कमांडेंट राहुल कोटोकी के निर्देशन में सेरेमोनियल परेड़ की गई।
Read More: कोटा वसियो का अटूट प्रकृति प्रेम-
इस मौके पर इमरजेंसी रेस्पोंस टीम (ईआरटी) कमांडों ने आतंकवादियों द्वारा हाईजेक की गई बस को छुड़ाने का, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भीड़ नियंत्रण का और विशेष बाढ़ बचाव दस्ते ने बाढ़ के दौरान पानी में फंसे जवानों को सुरक्षित बाहर निकालने का डेमो दिया। जवानों ने परेड़ मैदान स्थित सरकारी स्कूल में सफाई भी की। मैत्री बॉलीबाल मैच भी खेला गया। शाम को सांस्कूतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें जवानों के परिजनों व बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
Published on:
26 Jun 2018, 2:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.