
environmental protection,Ganesh festival,ganesh,Golden book of world records
उज्जैन. गणेशोत्सव धूमधाम से मनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार करने के लिए 22 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से मंडी प्रांगण में सिखो सिखाओ और स्वयं बनाओ, बनाकर घर पूजन के लिए ले जाओ और गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराओ के तहत हजारों लोग कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए। जहां 3 हजार से अधिक मिट्टी के श्रीगणेश बनाकर उज्जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
लोकमान्य तिलक गणेशोत्सव महाआयोजन समिति के तत्वावधान में विगत कई माह से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नगर की अनेक संस्थाओं के साथ ही आंदक ग्रीन ड्रीम, रूपांतरण, हिंदू तरूणाई मंच के साथ नगर के 20 स्कूलों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं की अगुवाई में नगर के हजारों नागरिकों ने एक साथ मिलकर यह विश्व रिकॉर्ड उज्जैन के नाम दर्ज कराया। इसके पूर्व वर्ष २०१६ में पूना में ११०० लोगों ने मिलकर प्रतिमा निर्माण किया गया था। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष वैष्नोई का कहना है कि यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायम किया गया है।
संस्था संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा, अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह अरोरा, स्वागत अध्यक्ष गोविंद शर्मा, सहसंयोजक जगदीश पांचाल ने बताया कि पर्यावरण की रक्षार्थ संकल्पित नगरवासी चिमनगंज मंडी प्रांगण में भगवान श्री गणेश की लगभग 3 हजार मूर्तियों का निर्माण एक साथ एक ही पांडाल में अपने हाथों से किया गया।
३००० से अधिक लोग शामिल
आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। इस दौरान करीब ४ हजार से अधिक प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। आयोजन के बाद गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष वैष्नाई ने मंच से विश्व रिकॉर्ड कायम होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कितने लोग शामिल हुए यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता, परंतु पिछले रिकॉर्ड ११०० से यह संख्या अधिक है।
यह थे उपस्थित
आयोजन के दौरान संस्था महामंत्री रामचंद्र कोरट, महेश परियानी, मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, मंडी व्यापारी एसोसिएशन के दिलीप गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, ग्रीन ड्रीम के विजय व्यास, कैलाश सोनी, राजीव पाहवा, भरत व्यास, पार्षद करुणा आनंद जैन, ऋषि वर्मा, अशोक केथवास, गब्बर भाटी, गजेन्द्र सकलेचा, भूरेलाल यादव, पं. गिरीश शास्त्री, अशोक देवड़ा, महेश शर्मा, पवन जैन, ओम शर्मा, सुनील गोयल, राजेश शर्मा, विक्की खत्री, आनंदसिंह खिंची, दिनेश जाटवा, बहादुरसिंह राठौर, बादलसिंह चौहान, निर्मल दिसावल, भारती वर्मा, विनीता शर्मा, मांगीलाल कड़ेल आदि उपस्थित थे।

Published on:
22 Aug 2017 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
