
विश्वविद्यालय में बाउंड्री कूद घुसी महिलाएं, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ
उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय के जुलॉजी विभाग में रविवार सुबह कुछ महिलाएं बाउंड्री कूद घुस गई। महिलाओं ने लैब का सामान बोरे में भर लिया और पानी की मोटर भी निकलने लगी। महिला सामान लेकर रफूचक्कर होती। इससे पहले ही विवि के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख महिलाओं ने दौड़ लगा दी। हालांकि सभी को पकड़ लिया गया। सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ की है।
पूर्व में भी रहस्मय चोरी
विक्रम विश्वविद्यालय कैम्पस सुरक्षा की दृष्टि से हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। कभी नाबालिका से दुष्कर्म की घटना, विद्यार्थियों से मारपीट, चोरी, आगजनी जैसी घटना होती रहती है। पूर्व में चोरों ने विवि कैम्पस को स्थाई अड्डा बना लिया था। लगातार कई दिनों तक चोरी की घटना हुई। इस रहस्मय ढंग से हो रही चोरी में विवि का हजारों रूपए का समान चोरी चला गया था। चोर लैब से मानव कंकाल तक उठा ले गए थे।
वॉक पर आते है सैकड़ों लोग
विक्रम विश्वविद्यालय कैम्पस में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह और शाम वॉक पर आते है। इन लोगों ने विवि की सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन को कई बार निवेदन किया। विवि प्रशासन ने पूर्व में अपनी सुरक्षा व्यवस्था निजी सुरक्षा एजेंसी के हाथ में सौप दी थी। लगभग सभी विवि में यह व्यवस्था लागू है, लेकिन वर्ष २०१४ में एजेंसी से काम वापस लेकर विवि के सुरक्षाकर्मियों को काम पर लगा दिया गया। इसके बाद घटनाओं में काफी इजाफा हुआ।
देर शाम छलकते है जाम
कैम्पस शराबखोरी का भी अड्डा बन चुका है। कैम्पस में चारो तरफ अंधेरा फैला रहता है। इसका फायदा शराब खोर उठाते है। इसी के साथ अन्य आसमाजिक तत्व भी अंधेरा होते ही गलत काम के लिए विवि पहुंच जाते है। विवि प्रशासन ऐसी तमाम गड़बड़ी को सुधारने का दम भरता है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है।
Published on:
19 Aug 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
