11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन में फिर धांय-धांय, अब व्यापारियों पर चलाई दनादन गोलियां

होटल संचालकों से हफ्ता वसूली करने और भय पैदा करने बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक व्यापारी को लगे छर्रे

2 min read
Google source verification
patrika

firing,traders,Ujjain,

उज्जैन. शहर में बदमाशों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। गुरुवार शाम शहर के दो प्रमुख चौराहे पर बदमाशों ने खुलेआम फायर कर दहशत फैलाई। इन्होंने होटल संचालकों को डराने और हफ्ता वसूली के लिए गोली चलाई और फरार हो गए। घटना में एक व्यापारी को छर्रा लगा है। घटना के बाद से दोनों क्षेत्रों में हड़कंप मच गया, गोलियों की आवाज सुनकर लोग भी सहम गए। वहीं अब दो थानों की पुलिस बदमाशों की पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है।
शहर में गोली चलाने की घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित लोकमान्य तिलक चौराहा पर यादव होटल व देवासगेट थाना क्षेत्र में सपना स्वीट्स के बाहर हुई। यादव होटल पर बदमाश रोशन गुर्जर, अनमोल व उनके दो साथियों ने फायर किए। पुलिस के मुताबिक रोशन गुर्जर व उसके साथियों ने शाम ७.१५ बजे के करीब होटल में बैठे संचालक कपिल यादव और उनकी मां राजकुमारी यादव पर फायर किए। इसमें कपिल के हाथ में छर्रा लगा है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों ने यहां तोडफ़ोड़ करते हुए गल्ले में रख्रे करीब ६ हजार रुपए भी लूट लिए। नीलगंगा पुलिस के मुताबिक आरोपी रोशन गुर्जर व उसके साथियों ने मकान किराए पर दिलाने व पुराने विवाद को लेकर गोली चलाई है। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।
सपना स्वीट्स संचालक से मांगी पांच पेटी, मना करने पर चला दी गोली
गोली चलाने की दूसरी घटना देवासगेट बस स्टैंड के पास सपना स्वीट्स पर हुई। शाम करीब ७.४५ बजे यहां काउंटर पर संचालक मनसुखलाल जैन बैठे हुए थे। तभी एक युवक यहां आया और बोला कि मुझे पांच पेटी चाहिए। जैन कुछ समझ नहीं पाए, उन्होंने पूछा कि पांच पेटी किस चीज की चाहिए, पानी की या कोल्ड ड्रिंक की। इस पर बदमाश बोला कि पेटी का मतलब नहीं जानता। पांच पेटी मतलब पांच लाख रुपए। जैन ने मना किया तो बदमाश ने थोड़ा पीछे होकर गोली चला दी, जो मिठाई के शोकेस में जा लगी। अचानक हुए घटनाक्रम से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। सूचना पर देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। रात करीब ११.३० बजे पुलिस ने संचालक मनसुखलाल जैन की शिकायत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ढांचा भवन क्षेत्र के व्यापारियों को डराया
बदमाशों ने ढांचा भवन में देवी मेडिकल के संचालक से 50 हजार व लाजवाब नमकीन के संचालक से भी रुपए देने की मांग की। बदमाश रोशन गुर्जर ने दुकानदारों को पिस्टल भी अढ़ार्ई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।