25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैवानियत के बाद बिगड़ी मनोदशा, रास्ते भर कपड़े फेंकती रही मासूम!

महाकाल की नगरी उज्जैन में ऑटो चालक भरत सोनी की हैवानियत का शिकार हुई किशोरी की मनोदशा बिगड़ गई। ज्यादती के बाद 13 साल की मासूम रास्ते भर कपड़े फेंकती रही। पुलिस को उसके कपड़े घटना स्थल के पास अलग अलग जगह पड़े मिले हैं। हालांकि किशोरी के ये कपड़े भी वैज्ञानिक सबूत के लिए अहम साबित होंगे।

2 min read
Google source verification
ujj_rape.png

हैवानियत का शिकार हुई किशोरी की मनोदशा बिगड़ गई

महाकाल की नगरी उज्जैन में ऑटो चालक भरत सोनी की हैवानियत का शिकार हुई किशोरी की मनोदशा बिगड़ गई। ज्यादती के बाद 13 साल की मासूम रास्ते भर कपड़े फेंकती रही। पुलिस को उसके कपड़े घटना स्थल के पास अलग अलग जगह पड़े मिले हैं। हालांकि किशोरी के ये कपड़े भी वैज्ञानिक सबूत के लिए अहम साबित होंगे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी ने जीवनखेड़ी के रास्ते में अलग अलग जगह कपड़े छोड़ गिरा दिए थे। आंशका है कि मानसिक स्थिति खराब होने के बाद भी उसने अपने नग्न शरीर को छिपाने की कोशिश में ये कपड़े उठाए और पैदल ही भटकते हुए चल दी, परंतु वह कपड़े नहीं पहन पाई होगी।

किशोरी के ये कपड़े पुलिस ने घटना स्थल के 400 मीटर दायरे में अलग अलग जगह पड़े जब्त किए हैं। ये कपड़े भी पुलिस के लिए अहम वैज्ञानिक सबूत साबित होंगे। पुलिस कपड़ों पर खून की बूंदें और आरोपी के स्पर्म मिलने की उम्मीद जता रही है। हालांकि इसका खुलासा वैज्ञानिक जांच के बाद ही होगा। जिससे की आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सकें।

पुलिस ने जीवनखेड़ी क्षेत्र में 400 मीटर दायरे से बालिका की सलवार कुर्ती व जॉकेट बरामद की। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि कपड़ों की जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। स्लाइड के बाद डीएनए भी करवा रहे हैं। इसके अलावा टीम को जल्द से जल्द चार्जशीट तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

ठीक नहीं मनोस्थिति
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्ची की मनोस्थिति अब भी ठीक नहीं है। वह हर किसी को देख चीख जाती है। जो महिला पुलिस कर्मी उससे शुरू से बातचीत कर रही है उसी से बात करती है। नए लोगों को वह दूर जाने का इशारा करती है।

आंतों में भी घाव
इसके अलावा उसे भोजन के बदले लिक्विड जैसे ज्यूस, नारियल पानी और दूध दिया जा रहा है ताकि आंतों में कोई परेशानी ना हो। डॉक्टर का कहना है कि उसकी आंतों में भी घाव लगे थे उसकी पहले दिन सर्जरी की गई थी।