
girl's number seems to be the hand, then it seems to send porn video
उज्जैन. व्हाट्सएप पर महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने वाले एक बदमाश को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है, साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया कि बदमाश के मोबाइल से आधा दर्जन लड़कियों व महिलाओं के मोबाइल नंबर मिले हैं, इन नंबरों पर भी युवक द्वारा अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा था। हालांकि मोबाइल से जो नंबर मिले हैं उन नंबरों से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
पकड़ाए युवक ने उज्जैन निवासी एक महिला के मोबाइल नंबर पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजे गए थे जिसको लेकर महिला ने शिकायत की थी। सायबर सेल ने डेढ़ माह की तलाश के बाद आखिर बदमाश को धरदबोचा। जिससे पूछताछ की जा रही है, शनिवार को सायबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे ने खुलासा कर बताया कि हासामपुरा के रहने वाले संदीप सोनारतिया पिता लालसिंह ने उज्जैन निवासी महिला को अश्लील वीडियो भेजे थे, महिला ने इसकी शिकायत दिसंबर माह में की थी, इसके बाद साइबर सेल ने मोबाइल ट्रेस कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सायबर सेल ने संदीप के मोबाइल से कईं लड़कियों के नंबर मिले हैं, जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि युवक इलेक्ट्रिक फिटिंग का कार्य करता है जो महिलाओं के मोबाइल नंबर निकालकर उन पर अश्लील वीडियो भेजता है।
यहां करें शिकायत
महिलाओं को अगर उनके मोबाइल नंबर पर किसी बदमाश द्वारा अश्लील मैसेज या वीडिया सेंड किए जा रहे हैं तो इसके लिए राज्य सायबर सेल के उज्जैन कार्यालय ०७३४-२५३६८७४ पर शिकायत की जा सकती है। सायबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया कि शिकायत करने पर महिला की पहचान गुप्त रखी जाती है।
काफी लड़कियों को कर रहा था परेशान
पकड़े गए युवक के मोबाइल की जांच में पता चला है कि यह लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने का आदी है। वह प्रतिदिन दर्जनों लड़कियों को एक साथ मैसेज भेज देता था, लेकिन लड़कियां किसी भी विवाद में पडऩे की जगह उसे ब्लॉक कर देती थी।
Published on:
25 Feb 2018 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
