4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 साल पुराने खंडहर की खुदाई में मिले सोने-चांदी से भरे घड़े, मजदूर लेकर हुए रफूचक्कर

पुलिस ने तीन मजदूरों को हिरासत में लिया....

less than 1 minute read
Google source verification
photo6129466086207367554.jpg

Gold-silver pot

उज्जैन। जिले में 100 साल पुराने मकान में मजदूरों के द्वारा खुदाई करते समय जेवरात और सिक्के मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये जेवरात और सिक्के सैकड़ों साल पुराने मुगल काल के हैं। जिन मजदूरों के द्वारा खुदाई की गई थी वे सारे जेवरात और सिक्के लेकर घर चले गए थे। लेकिन इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस ने तीन मजदूरों को हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस ने सोने के 200 ग्राम और चांदी के करीब 5 किलो के गहने बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक महिदपुर के घाटी मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले वकील विजेंद्र और सुरेंद्र दुबे के 100 साल पुराने मकान को तोड़कर नए मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दैरान खुदाई करते समय मजदूरों को तांबे के दो बड़े घड़े दिखे। जब मजदूरों ने इन घड़ो के देखा तो उसमें से चांदी के आभूषण और गिन्नी के साथ ही सोने के आभूषण मिले।

इस पूरे वाकये के बाद मजदूरों ने मकान मालिक को इसके बारे में नहीं बताया और चुपचाप तांबे के घड़े लेकर गायब हो गए।मकान मालिक को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर तीन मजदूरों को हिरासत में लिया और उनके पास से आभूषण बरामद कर लिए।