27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यालय में गूंजा हम हैं माई के लाल का नारा, चुनाव के बीच उठी एक बड़ी मांग

सवर्ण समाज ने अनारक्षित वार्डों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ही टिकट देने की मांग की

2 min read
Google source verification
Gunja Hum Hain Mai Ke Lal's slogan in BJP office, a big demand arose

सवर्ण समाज ने अनारक्षित वार्डों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ही टिकट देने की मांग की

उज्जैन. सवर्ण समाज ने पार्षद प्रत्याशी चयन में उलझे राजनीतक दलों की उलझन को और बढ़ा दिया है। समाज द्वारा दोनो प्रमुख राजनीतिक दलों से अनारक्षित वार्डों पर सिर्फ सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ही टिकट देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर चुनाव में प्रत्याशी का सहयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी है। सवर्ण समाज ने अपनी यह मांग हम है माइके लाल के नारे के साथ रखी है।

नगर निगम के ५४ में से २७ वार्ड अनारक्षित हैं। इनमें से भी कुछ वार्डों पर आरक्षित वर्ग के दावेदार को टिकट देने की अटकलें चल रही है। ऐसे में सामान्य वर्ग के प्रतिनिधियों ने इस पर विरोध जताया है। मंगलवार को सर्वण समाज अभा अनारक्षित सामान्य वर्ग सवर्ण समाज संगठन उज्जैन के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। शाम ५ बजे क्षीरसागर गांधी उद्यान स्थित गांधी प्रतिमा पर सवर्ण समाज के पदाधिकारी एकत्र हुए और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हम है माई के लाल की टोपी पहने समाजजन नारेबाजी कर पैदल रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने किया। इसके बाद समाजजन फ्रीगंज भाजपा कार्यालय पहुंचे और हम है माइके लाल के नारे लगाए। यहां हरदयालसिंह ठाकुर ने ज्ञापन का वाचन कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम शहर अध्यक्ष विवेक जोशी को पत्र सौपा।

सामान्य वर्ग के प्रत्याशी का ही देंगे साथ

सवर्ण वर्ग के पदाधिकारियों ने दोनों दलों के नेताओं से कहा कि व्यवस्था अंतर्गत वार्डो का आरक्षण किया गया है। ऐसे में जो वार्ड अनारक्षित हैं,उन पर वे सामान्य वर्ग से ही प्रत्याशी तय करें। अनारक्षित वार्ड में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

प्रदर्शन में यह हुए शामिल

सवर्ण समाज के सभी संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, 'महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विनय कुमार ओझा, अभा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, हरदयाल सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोरसिंह,राष्ट्रीय मंत्री अंगद सिंह राठौड़, नरेश सिंह भदौरिया, प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह बेस, करणी सेना राजपूत समाज के प्रदेश मंत्री ठाकुर मनोहर सिंह चौहान, करणी सेना मूल प्रदेश महामंत्री जशवंत सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह झाला, ठाकुर जयराज सिंह, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, मोतीलाल श्रीवास्तव, सपाक्स के अरविंद सिंह चंदेल, डॉ निर्भय निर्दोष पाठक, अनिल मंडलोई, वैश्य महासभा के अरविंद जैन, विमल डोशी, जांगिड़ पोरवाल समाज के पूर्व बार अध्यक्ष द्वारकाधीश चौधरी, लच्छू उपाध्याय, शिवनारायण शर्मा, गणेश शर्मा, मुस्लिम समाज की ओर से जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद खान, वैश्य समाज से प्रमोद गुप्ता, विनोद काबरा, विवेक जोशी, देवासीष शास्त्री शामिल थे।