21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिमनास्टिक खिलाड़ी प्रणति का ओलंपिक खेल के महिला वर्ग में क्वालीफाई

शहर के जिमानस्टिक कोच शर्मा के प्रशिक्षण के बाद मिली बड़ी सफलता

less than 1 minute read
Google source verification
ujjian_olympic.jpg

उज्जैन. जापान में 23 जुलाई 2021 से शुरू होने वाले ओलिंपिक खेल में जिमनास्टिक खिलाड़ी प्रणति नायक ने महिला वर्ग में क्वालीफाई किया है। खिलाड़ी प्रणति को शहर के जिमानास्टिक कोच लखन शर्मा ने प्रशिक्षित किया है।

Must See: प्रदेश में यहां बनेगा पानी में अपने आप घुलने वाला दूध पाउडर

उज्जैन जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष शर्मा व सचिव ओपी शर्मा के अनुसार लखन शर्मा उज्जैन के ही जिमनास्टिक कोच मनोहर शर्मा के पुत्र हैं। लखन के भाई व पिता दोनों ही साई कोच हैं। विगत 3 वर्षों से वे भारतीय खेल प्राधिकरण के इस्टर्न सेंटर कोलकाता में पदस्थ है। तत्समय से ही प्रणति नायक को लखन ने प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी प्रतिभा को तराशा।

Must See: MP की मदर इंडियाः भाई ने चलाया हल बहनों को बनना पड़ा बैल

परिणामस्वरूप मंगोलिया में आयोजित सीनियर एशियन जिमनास्टिक चैम्पियनशिप में टेबल वाल्ट पर कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके पश्चात विश्व जिमनास्टिक चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रणति अपने कोच लखन शर्मा के साथ ओलिंपिक में भाग लेने हेतु 16 जुलाई को वायुयान द्वारा टोक्यो जाएंगी।

Must See: दो साल बाद पचमढ़ी हुआ गुलजार, 29 जुलाई तक होटल बुक