11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : नृसिंह जयंती : उज्जैन के इस मंदिर में विराजित है वराह अवतार की मूर्ति

एक क्विंटल मोगरे के फूलों से सजेगा नृसिंह मंदिर, होंगे कई आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 27 Apr 2018, 8:26 PM IST

patrika

Lord Vishnu,ujjain news,shipra river,Nrusingh Temple,Nrishinha jayanti,

उज्जैन. नृसिंह भगवान की जयंती अवसर पर शहर के एक ऐसे मंदिर के बारे में आपको अवगत करा रहे हैं, जहां भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्राचीन मूर्ति दीवार में स्थापित है। जी हां, यह मंदिर शिप्रा किनारे स्थित है। यहां नृसिंह जयंती पर एक क्विंटल मोगरे के फूलों से सजावट की जाएगी। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्ति का उल्लास नजर आएगा।

अति प्राचीन है मूर्ति
श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर के पुजारी राधेश्याम मीण ने बताया कि भगवान विष्णु के वराह अवतार की यह पाषाण प्रतिमा अति प्राचीन है। यह मंदिर भी पुराणों में उल्लेखित है। इस मंदिर में नृसिंह जयंती उत्सव उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

दो दिन मनेगा उत्सव
शहर में भगवान नृसिंह जयंती उत्सव दो दिन मनाया जाएगा। शनिवार को नृसिंह मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को इस्कॉन मंदिर में उत्सव के तहत धार्मिक आयोजन होंगे। नृसिंह घाट स्थित शिप्रा के तट पर बने प्राचीन नृसिंह मंदिर, महाकाल और रामानुजकोट स्थित नृसिंह मंदिर में भी कार्यक्रम होंगे।

दोपहर 12 बजे होगी महाआरती
लक्ष्मी नृसिंह मंदिर छोटा सराफा के पुजारी मंगल प्रसाद भट्टड़ ने बताया सूर्योदय अनुसार नरसी चतुर्दशी नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव शनिवार को मनाया जाएगा। इसमें सुबह 7 बजे भगवान का अभिषेक- पूजन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी। शाम को 6.45 बजे मंदिर प्रांगण से क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी प्रकार शनिवार को नृसिंह घाट स्थित प्राचीन मंदिर में भगवान का शृंगार किया जाएगा। लक्ष्मी नृसिंह सेवा समिति के तत्वावधान में शाम 6 बजे आरती की जाएगी व रात तक शृंगार दर्शन होंगे। प्रसादी वितरित की जाएगी। महाकाल मंदिर परिसर में लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में भी नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर में 29 को मनेगा उत्सव
भरतपुरी इस्कॉन मंदिर में 29 अप्रैल को सुबह 7.40 बजे नृसिंह भगवान की कथा की जाएगी। सुबह 11 बजे से अभिषेक शुरू होगा। पूजा-पाठ व कीर्तन चलेंगे। दोपहर में 12.30 बजे आरती की जाएगी। शाम को भी कथा आरती कर उत्सव मनाया जाएगा। रामघाट मार्ग श्री रामानुजकोट में नृसिंह भगवान का जन्मोत्सव 29 अप्रैल मनाया जाएगा। बटुकों द्वारा नृसिंह भगवान का अभिषेक पूजन किया जाएगा। दोपहर में आरती पूजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित की जाएगी।