उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर स्वास्थ्य विभाग का माइक्रो प्लान तैयार है। इसे एक महीने पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद भी अब तक सिंहस्थ मद का 15 करोड़ का बजट नहीं जारी हुआ है। इससे स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सिंहस्थ को देखते हुए व्यापक योजना बनाई है। इसमें सभी छह जोन में 20-20 बेड के अस्थायी अस्पताल, छह-छह डिस्पेंसरी और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसकी प्लानिंग में तमाम फेरबदल होते रहे और अब भी चल रहे हैं, लेकिन बजट जारी होने में देरी हो रही है, इससे कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक सिंहस्थ क्षेत्र में कोई अस्थाई निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ है।
तीन हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी करेंगे
सिंहस्थ 2016 के लिए झोन एवं सेक्टरवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रत्येक झोन में 32.32 मेडिकल और 31.31 फार्मासिस्ट तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ प्रत्येक झोन प्रभारी एक-एक सीएमएचओ होगा। यही नहीं 186 स्टॉफ नर्स 198 एएनएमए 60 पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता और 144 ड्रेसर भी लगाए जाएंगे। सिंहस्थ में इस तरह कुल 3051 स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं देंगे।