15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल में महाप्रसादी की हाइटेक व्यवस्था, लाखों भक्तों के लिए मशीनें बनाएंगी दाल, चावल, सब्जी और रोटी

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए हर दिन किसी न किसी सुविधा में इजाफा किया जा रहा है। वहीं पिछले दो दिन से महाकाल ड्रेस कोड को लेकर चर्चा में है। तो अब हाईटेक अन्नक्षेत्र की खबर आपको खुश कर देगी।

2 min read
Google source verification
mahakal_me_mahaprasadi_ki_hitech_vyavastha_ek_sath_do_hazar_ko_milega_mahaprasad_machin_banayengi_khana.jpg

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए हर दिन किसी न किसी सुविधा में इजाफा किया जा रहा है। वहीं पिछले दो दिन से महाकाल ड्रेस कोड को लेकर चर्चा में है। तो अब हाईटेक अन्नक्षेत्र की खबर आपको खुश कर देगी। इस हाइटेक सुविधा के शुरू होते ही एक साथ हजारों श्रद्धालु महाकाल की महाप्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। महाकाल मंदिर के पार्किंग क्षेत्र में 22 सितंबर से इस हाईटेक अन्नक्षेत्र की शुरुआत होगी। 40 हजार वर्ग फीट में बना यह अन्न क्षेत्र दो मंजिला है। इसमें 1800 से 2000 श्रद्धालु एक साथ बैठकर भगवान महाकाल की महाप्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। अन्नक्षेत्र में बने किचन में एक लाख लोगों का भोजन तैयार किया जाएगा।

27 करोड़ रुपए की लागत से हुआ तैयार

महाकाल मंदिर के नए अन्नक्षेत्र का निर्माण करीब 27 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इंदौर के एक दानदाता ने 22 करोड़ रुपए की लागत से अन्नक्षेत्र भवन का निर्माण करवाया और उसे महाकाल मंदिर को सौंपा है। वहीं अन्य दानदाताओं की मदद से मिले पाच करोड़ रुपए की लागत से किचन के लिए भोजन बनाने की मशीन ट्रॉली तथा बैठने के लिए फर्नीचर का इंतजाम किया गया है।

अब मशीनें बनाएगी खाना

आपको बता दें कि मंदिर समिति की ओर से अब तक संचालित अन्नक्षेत्र में खाना हाथों से तैयार किया जाता था। लेकिन अब इस हाईटेक अन्नक्षेत्र में मशीनों से भोजन बनाया जाएगा। यह प्लांट ऑटोमेटिक है, सिस्टम सेट करने के बाद यह खुद ही अपना कार्य करेगा। दाल बनाने वाली मशीन में दाल डालने के बाद यह खुद पानी, तेल, मसाले आदि सेटिंग सिस्टम के अनुसार ले लेंगी और दाल तैयार कर देंगी। काफी कम समय में इन मशीनों से दाल, चावल, सब्जी, रोटी आदि भोजन प्रसादी बनकर तैयार हो जाएगी। बर्तन धोने के लिए डिशवाश मशीनें लगाई गई हैं। ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर बैठक व्यवस्था महाप्रसादी के लिए तैयार अन्नक्षेत्र का यह भवन दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर किचन के साथ श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। इस फ्लोर पर और फस्र्ट फ्लोर पर एक बार में 1800 से 2 हजार लोगों के लिए बैठकर भोजन करने की व्यवस्था है। ट्रॉलियों द्वारा भोजन सर्व किया जाएगा। इस अन्नक्षेत्र में ही भक्तों के पीने के लिए आरओ वाटर का इंतजाम किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग