13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस्कॉन मंदिर में 151 व्यंजनों से बनेगा गोवर्धन पर्वत

महाकाल की नगरी में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी, इस वजह से यहां दीपोत्सव के साथ-साथ ब्रज नगरी की तर्ज पर ही गोवर्धन पूजा का भी विशेष महत्व है।

2 min read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Oct 30, 2016

in ISKCON temple constructed 151 dishes Govardhan

in ISKCON temple constructed 151 dishes Govardhan

उज्जैन. महाकाल की नगरी में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी, इस वजह से यहां दीपोत्सव के साथ-साथ ब्रज नगरी की तर्ज पर ही गोवर्धन पूजा का भी विशेष महत्व है। इस्कॉन मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन 31 अक्टूबर को 151 प्रकार के व्यंजनों से गोवर्धन पर्वत बनाया जाएगा, जिसकी भक्तगण पूजा करेंगे।

भगवान कृष्ण को दीप अर्पित होते हैं
मंदिर पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया इस्कॉन मंदिर में शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन शाम 7 बजे भगवान कृष्ण को दीप अर्पित होते हैं। इस नि:शुल्क अनुष्ठान में अपना प्रेम भगवान को अर्पण कर अनेक भक्त उनकी कृपा के भागी बनने यहां हर दिन आते हैं। इसी कड़ी में 31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे इस्कॉन मंदिर में गो पूजा तथा दोपहर 12 बजे अन्नकूट उत्सव में 151 प्रकार के व्यंजनों से निर्मित गोवर्धन पर्वत की पूजा होगी। भगवान श्रीकृष्ण की इस दिव्य लीला के दर्शन करने भक्त उमड़ेंगे।



भगवान महावीर को चढ़ेगा 24 किलो का निर्वाण लाडू
दीपावली पर सूर्य की प्रथम किरण के साथ तपोभूमि में भगवान महावीर को 24 किलोग्राम वजनी निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। यह आयोजन तपोभूमि प्रणेता मुनि प्रज्ञासागर महाराज की प्रेरणा से पावापुरी की तरह उज्जैन में भी होने लगा है। सचिन कासलीवाल ने बताया कि रविवार सुबह 5.30 बजे तपोभूमि पर शांतिधारा के साथ 24 किलोग्राम का निर्वाण लाडू भगवान महावीर को समर्पित किया जाएगा।

निर्वाण लाडू चढ़ेगा
इसके बाद दर्शन गिर मंदिर में 6.30 बजे, विनोद मिल में 6.45, आदिनाथ मंदिर में 7.30, महावीर 7.40, चिमनगंज 7.40, क्षीरसागर, शांतिनाथ एवं इंदिरा नगर मंदिर में 8 बजे, ऋषिनगर में 8.30 बजे, भेरूगढ़ एवं नमकमंडी में 8.45 बजे, कल्याणमल एवं बोर्डिंग में 9 बजे, फ्रीगंज एवं नयापुरा में 9.30 बजे तथा जयसिंहपुरा में 10 बजे निर्वाण लाडू चढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

image