
Ujjain Rape Case : मासूम बलात्कार पीडि़ता और उसके परिवार को अब तक नहीं मिली आर्थिक मदद
उज्जैन. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने Ujjain Rape Case को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि रेप पीडि़ता मासूम और उसके परिवार को अब तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली है। इंसानियत को शर्मसार करने वाले Ujjain Rape Case में मदद को लेकर भी मानवीय संवेदनाएं शून्य हो गई हैं।
स्वाति ने वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि आपको याद होगा कैसे उज्जैन में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था जिसके बाद वो 8 किलोमीटर तक लहुलुहान- निर्वस्त्र हालत में सड़क पर मदद मांगती रही। खबरों के अनुसार उस लड़की को आज तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली। किसी नेता ने 1500 रुपए देकर अहसान किया है। मैंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख बेटी को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
उज्जैन में हैवानियत का शिकार हुई सतना के जैतवारा की बलात्कार पीड़िता की मदद भी चुनावी फेर में उलझ गई है। हालांकि उज्जैन पुलिस, महाकाल टीआई, सतना प्रशासन के साथ समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी है, लेकिन बड़े नेताओं की घोषणाओं की रकम परिवार तक नहीं पहुंची है। पीड़िता की मदद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 लाख और पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की तरफ से 5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। इन घोषणाओं की राशि पीडि़त परिवार के खाते में नहीं पहुंची है। पीड़िता के बाबा का कहना है, अब तक सरकारी मदद नहीं मिली है। भाजपा से जुड़े नेता ने 1500 रुपए दिए थे।
ये दावे भी किए जा रहे
सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा का कहना है, पीड़िता को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद रेडक्रॉस से की थी।
उज्जैन पुलिस ने भी एक लाख रुपए नकद दिए थे। उसके परिवार को राशन भी मिल रहा है।
पीड़िता के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दस्तावेज की प्रक्रिया चल रही है।
जैतवारा थाना प्रभारी श्वेता मौर्य का कहना है, पीड़िता की मदद के लिए नकद राशि उसके बाबा के बैंक खाते में जमा कराई थी। उज्जैन, इंदौर और मुंबई से भी लोगों ने आर्थिक सहयोग किया है।
Published on:
26 Oct 2023 02:41 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
