8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 जून को रथ यात्रा में इस बार ढाई लाख की ड्रेस पहनेंगे भगवान, 25 कलाकार कर रहे तैयार

दरअसल भगवान के लिए जो नई ड्रेस तैयार की जा रही है, उसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इस ड्रेस को चार या पांच नहीं बल्कि पूरे 25 कलाकार तैयार कर रहे हैं। फिलहाल भगवान बीमार हैं और एकांतवास में पुजारी उनका उपचार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
jagannath_ki_dhai_lakh_ki_dress_me_sajenge_dilli_mumbai_ke_heere.jpg

उज्जैन। इस्कान मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इन तैयारियों में भगवान के लिए बनाया गया रथ तो विशेष है ही, लेकिन इससे भी खास और चर्चा का विषय बन रही है उनकी ड्रेस। दरअसल भगवान के लिए जो नई ड्रेस तैयार की जा रही है, उसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इस ड्रेस को चार या पांच नहीं बल्कि पूरे 25 कलाकार तैयार कर रहे हैं। फिलहाल भगवान बीमार हैं और एकांतवास में पुजारी उनका उपचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो और बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा करने वाली ये कंपनी संभालेगी महाकाल का जिम्मा, 500 कर्मचारी उतरेंगे मैदान में

कोलकाता और वृंदावन से आए कलाकार
20 जून को भगवान जब स्वस्थ होंगे तथा रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। तब करीब एक पखवाड़े के बाद भक्तों को भगवान के दिव्य स्वरूप में दर्शन होंगे। रथ यात्रा के इस दिन भगवान राजसी ड्रेस में नजर आएंगे। इनकी ये राजसी ड्रेस कोलकाता और वृंदावन से आए कारीगर तैयार कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से ये कलाकार ड्रेस बनाने में लगे हुए हैं। भगवान जगन्नाथ के साथ ही बहन सुभद्रा और बलदेवजी के लिए भी नई ड्रेस बना रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार भगवान की ड्रेस बनाने के लिए विशेष प्रकार के रेशम का उपयोग किया गया है। यही नहीं इस रेशमी ड्रेस में मुंबई और दिल्ली से मंगवाए गए जापानी हीरे सजाए जाएंगे। तीन रंगों की रत्न जडि़त पोशाक बनाने में करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आ रहा है।

देश-विदेश के फूलों से सजेगा रथ
रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ के रथ को विशेष रूप से देकर भव्य रूप में सजाया जाएगा। इसके डेकोरेशन के लिए देश के साथ ही विदेशी किस्मो के फूल भी उपयोग में लिए जाएंगे। इस बार भगवान जगन्नाथ के रथ में घोड़े भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि अब तक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का रथ केवल भक्त ही खींचते थे। लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि रथ में सबसे आगे घोड़े भी होंगे।

ये भी पढ़ें: जिन बहनों के खाते में नहीं आए 1000, उन्हें इस तारीख को मिलेगी लाडली बहना योजना की पहली किस्त