12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन महिलाओं का करवा चौथ है सुहाग दशमी

सुहाग दशमी पर जैन महिलाओं ने करवाचौथ जैसी पूजा की। सोलह शृंगार करके वे सुबह से मंदिरों में पहुंची और सारा दिन पूजा विधि में बिताया।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Aug 13, 2016

Jain women celebrated sugandha dashmi parv

Jain women celebrated sugandha dashmi parv

उज्जैन. जिस प्रकार से पंजाबी और हिंदू धर्म में महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री, सुहाग पड़वां आदि व्रत करती हैं, उसी तरह जैन समाज की महिलाएं सुगंध दशमी वाले दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के निमित्त यह पर्व करवा चौथ के रूप में मनाती हैं।

सोलह शृंगार कर पूजा विधि में बिताया दिन
सुहाग दशमी पर जैन महिलाओं ने करवाचौथ जैसी पूजा की। सोलह शृंगार करके वे सुबह से मंदिरों में पहुंची और सारा दिन पूजा विधि में बिताया। जैन मंदिरों में चारों ओर भीनी-भीनी और सुगंधित खुशबू बिखरी रही। सभी समाजवासियों ने सुहाग दशमी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया।

माताजी के मुखारविंद से
Jain women celebrated sugandha dashmi parv
गणिनी आर्यिका क्षमाश्री माताजी के सानिध्य में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोर्डिंग फ्रीगंज में सुहाग दशमी पर्व का आयोजन शनिवार सुबह 7.30 बजे हुआ। माताजी के मुखारविंद से समाज की करीब 700 महिलाओं को संगीतमय सुहाग दशमी व्रत पूजा संपन्न कराई गई।

दशमी का संगीतमय पूजन
श्री प्रज्ञा कलामंच द्वारा आयोजित सुहाग दशमी पर्व पर सुबह 7.30 बजे जिन अभिषेक व शांतिधारा हुई तथा 8 बजे से सुहाग दशमी का संगीतमय पूजन प्रारंभ हुआ। महिलाएं लहरिया व चुनरी पहनकर पूर्ण श्रृंगारित होकर शामिल हुईं। सभी का निर्जला उपवास था। कलामंच की विनीता कासलीवाल के अनुसार इस प्रकार का पूजन देशभर में पहली बार हुआ है।


ये भी पढ़ें

image