22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकांगी होगा कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग, दुकानों के सामने पार्क होंगे दोपहिया वाहन

मार्ग विकास के लिए स्मार्ट सिटी ने प्रारंभिक अध्ययन किया

less than 1 minute read
Google source verification
Kanthal to Gopal Mandir road will be one-way, two-wheelers will be par

मार्ग विकास के लिए स्मार्ट सिटी ने प्रारंभिक अध्ययन किया

उज्जैन. कंठाल से सतीगेट गोपाल मंदिर मार्ग पर व्यवस्थित यातायात के लिए कुछ बड़े बदलाव की तैयारी है। इसे एकांगी किया जाएगा जिस पर सिर्फ दोपहिया वाहनों का प्रवेश होगा। इन वाहनों की पार्किंग दुकानों के सामने होगी। जनसुविधा व सौंदर्यीकरण बढ़ाया जाएगा।
महापौर मुकेश टटवाल ने कुछ दिन पूर्व अधिकारी-जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर कंठाल से सती गेट, गोपाल मंदिर मार्ग को स्ट्रीट फॉर पीपल (नो व्हीकल जोन) बनाने के निर्देश दिए थे। स्मार्ट सिटी ने इसके लिए मार्ग का प्रारंभिक अध्ययन कर लिया है। इसमें कुछ परिवर्तन प्रस्तावित किए हैं जिनसे मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधार के साथ ही सौंदर्यीकरण व जनसुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है।
ये होगा परिवर्तन
बड़ा बदलाव, एकांगी मार्ग (वन-वे) के रूप में होगा। साथ ही सड़क के मध्य हो रही वाहन पार्किंग को पूरी तरह खत्म कर इसके लिए दुकानों के सामने स्थान आरक्षित किया जाएगा। अध्ययन में अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। अध्ययन के आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी।
ऐसा हो सकता मार्ग
मास्टर प्लान में मार्ग व्यावसायिक है जहां सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही अनुमति दी जा सकती है। इसलिए इसे एकांगी मार्ग बनाया जाएगा।
इस क्षेत्र में सिर्फ दो पहिया वाहन ही रखे जा सकेंगे।
- मुख्य मार्ग के केंद्रीय भाग को छोड़कर दुकानों के सामने व्यवस्थित पार्किंग बनाई जाएगी।
- पार्किंग के लिए सड़क के पास अतिरिक्त पार्किंग स्थल सुनिश्चित किया जाएगा।
- सुविधा की ²ष्टि से जल निकासी, जलापूर्ति, भूमिगत विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट ट्रांसफार्मर व सड़क के बुनियादी ढांचे का विकास होगा।
- मुख्य मार्ग पर साइनेज, साइन बोर्ड, लैंडस्कैङ्क्षपग कर मुख्य भाग पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था होगी।