18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : विक्रम विवि में देर रात लगी संदेहास्पद आग, तोडफ़ोड़ भी हुई…

प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व अध्ययनशाला में लगी आग, जमकर की तोडफ़ोड़

2 min read
Google source verification
patrika

Fire,Security personnel,Archeology department,Vikram University,Department Chief,smashing,

उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व विभाग में मंगलवार सुबह तड़के आसमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। विभाग प्रमुख के कक्ष में रखे दस्तावेजों को आग के हवाले करने के साथ ही विभाग में जमकर तोडफ़ोड़ भी की और फरार हो गए।

धुआं देखकर चौंके सुरक्षाकर्मी
विक्रम विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व विभाग में से सुबह जब सुरक्षाकर्मियों ने धुआं निकलते देखा, तो चौंक गए। अचानक उनकी नजर आग के धुएं पर पड़ी, तो तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई और आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग सिर्फ दस्तावेजों में लगाई गई है और तोडफ़ोड की गई। इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल लगा दिए हैं। बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व विक्रम विवि के गोपनीय विभाग में आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना में हजारों उत्तरपुस्तिकाएं व पीएचडी शोधार्थियों की थिसिस जलकर राख हो गई थीं। उस समय भी आग की घटना पर कई सवाल खड़े हुए थे। करीब एक साल तक जांच हुई और आग के पीछे शार्ट सर्किट को जिम्मेदार बताया गया था।

दस्तावेज जलाने का ही संदेह
प्राचीन भारतीय व पुरातत्व अध्ययनशाला में आगजनी की घटना ने कई संदेहों को जन्म दे दिया है। घटना में विभाग प्रमुख के कक्ष को निशाना बनाया गया। इसी के साथ दस्तावेजों को मुख्य रूप से आग के हवाले किया गया। घटना के दौरान कक्ष में आग लगाने की जगह फाइलों को निकालकर आग लगा गए। आग लगाने वालों की यह हरकत कई सवालों को जन्म दे रही है।

जूलॉजी में घुसे थे चोर
विक्रम विवि के जूलॉजी विभाग में एक दिन पूर्व महिला चोर घुस गई थीं। महिलाओं ने वाटर पंप और लैब के सामान को भर लिया, लेकिन वह सामान लेकर गायब होतीं, इससे पहले सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और सामान बरामद कर लिया गया।