3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीबू एक, टोटके अनेक: आप भी जानें क्या-क्या कर सकता है नीबू

नीबू-मिर्र्ची के टोटके का सच, क्या सच में होता है इसका असर

3 min read
Google source verification
नीबू एक, टोटके अनेक: आप भी जानें क्या-क्या कर सकता है नीबू

नीबू-मिर्र्ची के टोटके का सच, क्या सच में होता है इसका असर

उज्जैन. कोई भी काम शुरू करने से पहले या काम में बाधा आने पर हमारे यहां कई तरह के टोटके किए जाते हैं, हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता है, लेकिन मान्यता के अनुसार लोगों को यह शुभ फल देता है। ऐसे ही एक टोटका है नीबू-मिर्ची का। कई बार हम देखते हैं कि बीच सड़क पर नीबू-मिर्ची पड़े रहते हैं। जानकार कहते हैं कि इस पर पैर नहीं रखना चाहिए। इसके नकरात्मक ऊर्जा होती है, जो पैर रखने वाले के साथ चल देती है। साथ ही कई लोग दुकानों और घरों के बाहर नीबू-मिर्ची लटकाते हैं। उनका कहना होता है कि यह बुरी नजर से बचाता है और सुख-समृद्धि और शांति दिलाता है। बुरी नजर से बचने के लिए नीबू-मिर्ची का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। इसके पीछे कहा जाता है। नीबू-मिर्ची का स्वाद खट्टा और तीखा होता है जो बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता भंग कर देता है और वह अधिक समय तक उस स्थान पर रुक नहीं पाता है। इसके साथ ही कुछ धार्मिक और ज्योतिषीय वजह भी है।
क्या है नीबू-मिर्ची के टोटके
ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बावाला ने बताया कि नीबू-मिर्ची के टोटके को लेकर एक धार्मिक तर्क भी है। सुख-संपदा, वैभव और धन की देवी मां लक्ष्मी की बड़ी बहन है दरिद्रा है। ये जहां वास करती है वहां दुख, क्लेश और विवाद होते हैं। बताया जाता है कि इनका अस्तित्व लक्ष्मी का अपमान और अनादर करने वालों को कष्ट देने के लिए है। इसलिए दरिद्रा के नाम से ही लोग डरते हैं। इसी वजह से दरिद्रा के प्रकोप से बचने के लिए कई उपाय खोजे गए। उनमें से एक उपाय है नीबू-मिर्ची का टोटका। माना जाता है कि दरिद्रा को खट्टा और तीखा भोजन पसंद है और इसकी तलाश में वे हर जगह विचरण करती हैं लेकिन मीठे व्यंजन से दरिद्रा दूर भागती है। इसलिए नीबू और मिर्ची घर या दुकान के बाहर टांगे जाते हैं ताकि दरिद्रा की इच्छा बाहर ही पूरी हो जाए और वे बाहर से वापस लौट जाए।
यह भी हैं टोटके
बुरी नजर: घर में किसी को नजर लग जाए तो उसके सिर से पैर तक सात बार नीबू वारें। इस नीबू के 4 टुकड़े कर सुनसान जगह फेंक दें। इसके बाद पीछे पलटकर नहीं देखें।
धंधे में सफलता: व्यापार-धंधा खराब चल रहा है तो शनिवार को एक नीबू लेकर उसे दुकान, कार्यालय या काम करने की जगह की चारों दीवारों पर टच कराएं। फिर नीबू के 4 टुकड़े कर चारों दिशाओं में एक-एक फेंक दें। बताया जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
नजर दोष: कहा जाता है कि बुरी नजर घातक होती है। इससे नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य में कमी या गिरावट आने लगती है। इससे बचने घर या दुकान के बाहर नीबू-मिर्ची टांग दें।
तकदीर जगाए: कई लोग हमेशा निराश रहते हैं। उनका कहना होता है कि उनकी किस्मत सो रही है। ऐसे लोग नीबू अपने सिर के ऊपर सात बार वारें और उसके दो टुकड़े कर लें। बाये हाथ का टुकड़ा दायीं तरफ और दायीं हाथ का टुकड़ा बायी तरफ फेंक दें।
बेराजगार युवक करते हैं यह: बेराजगार युवक इस टोटके को आजमाते। इसमें एक बगैर दाग-धब्बे वाला नीबू लेना है और दोपहर 12 बजे किसी भी चौराहे पर जाकर उसके चार टुकड़े चारों दिशाओं में फेंक दें।
नीबू का पेड़ भी लाभकारी: कहा जाता है कि यदि घर में नीबू का पेड़ होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं हो पाता है। नीबू के वृक्ष के आसपास का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है।
बीमारी का इलाज: यदि परिवार में कोई बीमार हैै और काफी इलाज के बाद भी उसे राहत नहीं मिल रही है तो शनिवार को यह टोटका कर सकते हैं। एक नीबू को मरीज के सिर से 7 बार उल्टा घुमाएं। फिर चाकू सिर से पैर तक धीरे-धीरे स्पर्श करते हुए नीबू को बीच में से काट दें। नीबू के दोनों टुकड़ों को संध्या के समय दो दिशाओं में फेंक दें। हालांकि यह उपाय किसी जानकार से पूछकर ही करें। क्योंकि इसमें समय का बड़ा महत्व है।