3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को छोड़कर अकेली चलने लगी महिला, मंगलसूत्र चला गया

फ्रीगंज से खरीदारी कर लौट रही महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र

less than 1 minute read
Google source verification
पति को छोड़कर अकेली चलने लगी महिला, मंगलसूत्र चला गया

फ्रीगंज से खरीदारी कर लौट रही महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र

उज्जैन. शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन महिलाएं बदमाशों के निशाने पर आ रही हैं। शनिवार शाम को भी बदमाशों ने सरेराह एक महिला का मंगलसूत्र झपट लिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बदमाश बाइक से फरार हो गया। वहीं पुलिस हर बार की तरफ सीसीटीवी फुटेज और नाकाबंदी तक ही रही लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे ।
मंगलसूत्र झपटने की घटना देवास रोड स्थित एक प्राइवेट कॉलेज के पास रहने वाली संध्या (56) पति सुनील जाधव के साथ हुई। वे शनिवार शाम पति और बहू के साथ फ्रीगंज में खरीदारी करने गई थी। शाम 6.45 बजे के करीब संध्या जाधव तीन बत्ती चौराहे पर हनुमान मंदिर से देवास रोड की ओर लौट रही थी। उन्होंने पति और बहू को साथ आने का कहकर खुद ही पैदल घर जाने की बात कही थी। जब संध्या चांदोरकल केमेस्ट्री क्लासेस के पास से गुजर रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर ले गए। वे कुछ समझ पाती तेज रफ्तार बाइक से बदमाश भाग गए। बाद में उन्होंने पति सुनील जाधव को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने संध्या से बदमाशों के हुलिए की जानकारी लेते हुए नाकाबंदी की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचने की बात कही। लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। नीलगंगा थाने के जांच अधिकारी उप निरीक्षक नरेंद्र कनेश ने बताया कि घटना के समय सीसीटीवी फुटेज देखे हैं लेकिन अंधेरा होने और घटना स्थल पर एक रेती का ट्रक खड़ा होने से बदमाश दिख नहीं रहे हैं। मामले में जांच जारी है जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी।