18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरा परिवार खत्म, घर में मिले लिव इन पाटर्नर और दो मासूम बच्चों के शव

तीन लोगों के मुंह से निकल रहा था झाग, किराए पर रहते था परिवार, 5 साल से लिव इन में रह रही थी दो बच्चों की मां।

2 min read
Google source verification
ujjain.jpg

उज्जैन. उज्जैन में गुरुवार को एक घर से चार शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शहर के जानकी नगर की है जहां एक मकान से दो मासूम बच्चों उनकी मां व उसके लिव इन पार्टनर के शव मिले हैं। मां व बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था जबकि लिव इन पार्टनर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि ये परिवार कुछ महीनों पहले ही जानकी नगर में किराए के मकान में रहने के लिए आया था। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पूरा परिवार खत्म, घर में मिले 4 शव
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम मनोज राठौर, ममता व उसका 12 साल का बेटा लकी व बेटी नक्शा हैं। मनोज व ममता ने शादी नहीं की थी और दोनों लिव इन में बीते 5 साल से रह रहे थे। बच्चे ममता के पहले पति थे जिसे ममता ने छोड़ दिया था। मनोज व ममता मंदिर के पास फूल सामग्री की दुकान लगाता था। गुरुवार की सुबह जब मनोज की कुछ पहचान वाले उसके घर पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद जितेन्द्र सोलंकी नाम के युवक ने धक्का देकर घर का दरवाजा खोला तो चारों के शव देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जिसके बाद तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- Tiger Attack : आदमखोर हुआ बाघ, बुजुर्ग पर किया हमला, 3 दिन में तीसरी घटना

मां-बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि मनोज ने पहले ममता व दोनों बच्चों को जहर दिया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर से चार शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट न मिलने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें- जिस पेड़ के नीचे खड़ी थीं बच्चियां उसी पेड़ पर गिरी बिजली, 2 की मौत, 1 गंभीर

कर्ज की बात आई सामने
ममता की मौसी सुमित्रा शिंदे ने बताया कि ममता मनोज राठौर के साथ पांच साल से रह रही थी। उसके दोनों बच्चे पहले पति से ही हैं। पहले पति से विवाद के बाद ममता अलग रहती थी। ममता और मनोज दोनों का घर आमने-सामने था। पति से अलग रहने के दौरान ही ममता और मनोज के बीच दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदल गई और फिर दोनों साथ साथ रहने लगे। मौसी सुमित्रा ने मनोज पर कर्ज होने की बात भी कही है उनका कहना है कि आए दिन पैसे मांगने वाले लोग आते रहते थे। हालांकि उस पर कितना कर्ज था इसका पता नहीं चल पाया है।

देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ