
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी एमपी में सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषण कर दी है। बुधवार को बीजेपी द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में बाकी बचे हुए पांच नामों की घोषणा कर दी है। उज्जैन से बीजेपी ने एक बार फिर से अनिल फिरोजिया पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है।बचे हुए उम्मीदवारों की घोषणा करके बीजेपी ने सस्पेंस खत्म कर दिया है।
अनिल फिरोजिया वर्तमान में उज्जैन से सांसद है। बीजेपी ने भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा मैदान में उतारा है। 2013 से 2018 यह तराना से विधायक रह चुके हैं। जिसके बाद 2019 में बीजेपी ने उन्हें उज्जैन लोकसभा से टिकट दिया।वह विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।बीजेपी ने जब पहली लिस्ट जारी की थी तभी से अनिल फिरोजिया के टिकट काटने की तमाम अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन बीजेपी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए अनिल फिरोजिया के फिर से उज्जैन लोकसभा से मौदान में उतार दिया है।
इंदौर- शंकर लालवानी
धार- सावित्री ठाकुर
उज्जैन- अनिल फिरोजिया
छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू
बालाघाट- भारती पारधी
मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके
Updated on:
13 Mar 2024 07:58 pm
Published on:
13 Mar 2024 07:57 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
