
Mahakal
उज्जैन। राजाधिराज भगवान महाकाल का दरबार आम भक्तों के लिए सोमवार से खुल गया है। करीब ढाई माह बाद बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। बाहरी श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो चुका है। हरसिद्धि धर्मशाला में यूपी मुजफ्फरपुर के पांच लोग रविवार को ही आकर ठहर गए थे, ताकि सोमवार को आराम से दर्शन का लाभ ले सकें। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले ही बड़े गणेश मंदिर तक बैरिकेडिंग कर दी गई थी, साथ ही उनके अंदर की तरफ डिस्टेंस रखने के लिए पेंट से निशान भी बनवा दिए गए हैं। हरसिद्धि, मंगलनाथ में भी दर्शन की व्यवस्था की गई है।
दिखाना होगा वैक्सीन प्रमाण पत्र
एक बार फिर भगवान महाकाल के दरबार में रौनक बढ़ने वाली है। 28 जून यानी आज से सभी को दर्शन प्राप्त होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्लॉट द्वारा बुकिंग कराना होगी। बिना वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महाकाल मंदिर में प्रवेश और निर्गम को लेकर कर्मचारी और निजी सुरक्षा गार्ड को तैनात रहने की हिदायत दी गई है। वहीं मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को मास्क लगाना व सैनिटाइज होना जरूरी होगा। प्री बुकिंग अनुसार ही दर्शन व्यवस्था रहेगी।
मिलेगा लड्डू प्रसाद, खुलेगा अन्नक्षेत्र
प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि श्रद्धालु काउंटरों से लड्डू प्रसाद खरीद सकते हैं, वहीं स्वामी विश्वात्मानंद आश्रम में संचालित अन्नक्षेत्र भी आधी क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा।
विश्राम धाम के बैरिकेड्स में चलेंगे श्रद्धालु
पिछले दिनों कलेक्टर आशीष सिंह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया था, कहा था कि श्रद्धालुओं के लिए विश्राम धाम से बैरिकेड्स सुविधाजनक रहेंगे, नंदी हॉल के पीछे से होकर चलित दर्शन की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के आसपास चल रहे विस्तार व निर्माण कार्य को देखते हुए विश्राम धाम के समीप नए बने अलग-अलग द्वार से प्रवेश व निर्गम की व्यवस्था रहेगी।
महाकाल की शरण मे पंहुचे सांसद अनिल फिरोजिया
सोमवार से मंदिर खुलने के बाद उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया महाकाल की शरण मे पंहुचे ओर उन्होंने देश दुनिया के कुशल की कामना की। सांसद फ़िरोजिया ने इस दौरान झोली फैलाकर महाकाल से प्रार्थना की। उन्होंने कामना करी कि देश ओर दुनिया को कोरोना की महामारी से बचाये। इस दौरान सांसद फिरोजिया ने मंदिर के बाहर एनाउंसमेन्ट कर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता से मास्क ओर दो गज की दूरी रखने का अनुरोध किया।
सांसद ने लोगों से आग्रह किया कि दर्शन के दौरान पूरी सावधानी रखें और सोशल डिस्टेंस बनाये रखे। इस दौरान मंदिर के बाहर सांसद फिरोजिया ने लोगों को मास्क वितरित किये। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव बोले बाबा महाकाल से प्रार्थना की है, देश को कोरोना से मुक्ति मिले।
Updated on:
28 Jun 2021 12:21 pm
Published on:
28 Jun 2021 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
