22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Purnima – 28 को दूर से ही कर सकेंगे महाकाल के दर्शन, बदली व्यवस्था

28 अक्टूबर को महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण है। 28-29 अक्टूबर की रात्रि में भारत में खंडग्रास के रूप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण काल के सूतक में जहां शहर के सभी मंदिरों में प्रवेश बंद रहेगा वहीं महाकाल मंदिर में दूर से दर्शन किए जा सकेंगे।

2 min read
Google source verification
ujjain25.png

28 अक्टूबर को महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव

28 अक्टूबर को महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण है। 28-29 अक्टूबर की रात्रि में भारत में खंडग्रास के रूप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण काल के सूतक में जहां शहर के सभी मंदिरों में प्रवेश बंद रहेगा वहीं महाकाल मंदिर में दूर से दर्शन किए जा सकेंगे। 28 अक्टूबर को ही गृह मंत्री अमित शाह भी उज्जैन आएंगे।

उज्जैन में पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर को मध्य रात खंडग्रास चंद्रग्रहण होने से वेधकाल शुरू होने के बाद मंदिरों की दर्शन व्यवस्था बदलेगी। 28 को दोपहर 4 बजकर 5 मिनट से वेधकाल प्रारंभ होगा। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा, लेकिन बाहर से दर्शन होते रहेंगे।

इधर शहर के अन्य मंदिरों में भगवान का स्पर्श नहीं किया जाएगा। गोपाल मंदिर पर शाम 4.30 बजे से मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। अगले दिन 29 अक्टूबर को सुबह शुद्धिकरण के बाद मंदिर में पूजन प्रारंभ होगा।

28-29 अक्टूबर की रात्रि में भारत में खंडग्रास के रूप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।- अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रग्रहण है। 28-29 अक्टूबर की रात्रि में भारत में खंडग्रास के रूप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस दिन शरद पूर्णिमा भी है, लेकिन चंद्र ग्रहण होने से इस बार खीर वितरण के कार्यक्रम नहीं होंगे।

ग्रहण का आरंभ रात्रि में 1 बजकर 5 मिनट पर होगा। ग्रहण की मध्य की स्थिति रात्रि में 1 बजकर 44 मिनिट तक रहेगी। ग्रहण का मोक्ष रात्रि में 2:24 पर होगा। चंद्रग्रहण की कुल अवधि एक घंटा 19 मिनट रहेगी। 28-29 अक्टुबर की मध्य रात्रि में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक या वेध काल स्पर्श के 9 घंटे पहले यानि 28 अक्टूबर को दोपहर 4 बजकर 5 मिनिट से वेधकाल या सूतक प्रारंभ होगा।

यह भी पढ़ें - Breaking - बीजेपी के पूर्व मंत्री को हार्ट अटैक, अस्पताल के बाहर जमा हुई कार्यकर्ताओं की भीड़

इधर 28 अक्टूबर को ही गृह मंत्री अमित शाह भी उज्जैन आएंगे। अमित शाह महाकाल के दर्शन करेंगे और बाद में शहर में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले यहां पीएम मोदी का 30 अक्टूबर को दौरा प्रस्तावित था लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।