
उज्जैन. महाकाल के भक्तों के लिए सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है. मंदिर समिति द्वारा मंदिर की सेवाओं को स्मार्ट करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. इसके अंतर्गत अब महाकालेश्वर मंदिर समिति ने नया मोबाइल एप तैयार करवाया है जिससे कई प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं दी जाएंगी. मंदिर समिति के अनुसार यह मोबाइल एप एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा.
उज्जैन शहर की पहचान ही महाकालेश्वर मंदिर से है. यहां महाकाल बाबा के दर्शन और पूजन करने देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. इन श्रद्धालुओं को मंदिर समिति के माध्यम से सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. मंदिर समिति अब ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है. इसके लिए नया मोबाइल एप तैयार किया गया है. एप के लिए बैंक से पेमेंट गेट-वे की मंजूरी मिलने का इंतजार है. बैंक की मंजूरी मिलते ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी.
नए एप में श्रद्धालुओं को अनेक सुविधाएं मिलेंगी. मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि नए मोबाइल एप के माध्यम से भकत महाकाल के दर्शन—पूजन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. साथ ही इस एप से महाकाल को दान भी दे सकेंगे. धाकड़ के अनुसार बैंक से पेमेंट गेट-वे एक दो दिन में मिल जाने की उम्मीद है. इसके बाद नए एप को शुरू कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि हाल ही में 5 टेलीफोन लाइनों वाला कॉल सेंटर भी चालू किया जा चुका है। यहां के हेल्पलाइन नंबरों से महाकाल मंदिर के संबंध में हर तरह की जानकारी मिलती है. कॉल सेंटर के नंबरों से महाकाल के भक्त महाकालेश्वर मंदिर के पूजन पाठ, जप अनुष्ठान सहित सभी सेवाओं की आधिकारिक तौर पर जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002331008 व 0734-2559272/ 2559275/ 2559276/ 2559277/ 559278 बनाए गए हैं. इन नंबरों से महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित सभी जानकारी 24 घंटे प्राप्त की जा सकती है.
Published on:
07 Jan 2022 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
