
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा की चलते-फिरते मौत हो गई। वह सुबह नौ बजे महाकाल मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। तभी अचानक चलते-चलते वह रुके और दुकान के बाहर बैठ गए। इसके कुछ देर बाद ही वह चक्कर खाकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि, महाकाल मंदिर के पुरोहित अशोक शर्मा को स्वास्थ्य बीते दो दिनों से खराब चल रहा था। इसके साथ उन्हें शुगर (Diabetes) की बीमारी भी थी। वह गुरुवार की सुबह चौबीस खंबा माता मंदिर से होते हुए महाकाल मंदिर जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें साइलेंट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में एक व्यक्ति भंडारा खा रहा था। तभी उसे साइलेंट अटैक आ गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मंदिर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मामला भी इंदौर का ही है जहां साइलेंट अटैक आने से एक 35 साल के युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से जा रहा था। तभी अचानक अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Published on:
24 May 2024 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
