26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mahakal booking: महाकाल अभिषेक पूजा के लिए घर बैठे करा सकेंगे बुकिंग, यह है प्रोसेस

mahakal temple darshan booking- नववर्ष के पहले दिन महाकाल मंदिर में 39 लाख की आय

2 min read
Google source verification
mahakal1.jpg

,,

उज्जैन। महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन, गर्भगृह दर्शन और भस्म आरती की व्यवस्था को ऑनलाइन करने के बाद अब विभिन्न अभिषेक की ऑनलाइन बुकिंग भी घर बैठे की जा सकेगी। इस व्यवस्था को भी प्रबंध समिति द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है। संभवत: मंगलवार या बुधवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। प्रशासक सोनी ने बताया कि बाबा के भक्त घर बैठे कहीं से भी ऑनलाइन माध्यम से अभिषेक पूजन बुक करा सकेंगे। इससे उनको परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा, साथ ही 22 पुरोहितों को क्रमानुसार अभिषेक पूजन के लिए अनुबंधित किया जाएगा।


अभिषेक-पूजन के सामने पुरोहित के नाम की लिस्ट दिखाई देगी। राशि जमा होते ही टोकन जनरेट होगा, जिसमें अभिषेक का समय, दिन और कौन से पुरोहित कराएंगे वो भी पता चल जाएगा। टोकन भक्त और पुरोहित दोनों के पास आएगा, ताकि दोनों को समय और दिन का पता रहे। बता दें महाकाल मंदिर में कुल 8 प्रकार के पूजन अभिषेक किए जाते हैं, जिन्हें 22 पुरोहितों की मदद से संपन्न कराया जा सकता है।

अभिषेक-पूजा के लिए तय है राशि

- सामान्य पूजा -100 रु
- अभिषेक शिव महिम्न पाठ - 200 रु
- रूद्राभिषेक वैदिक पूजन एक पुरोहित द्वारा - 300 रु
- रूद्राभिषेक एकादशनी 11 आवर्तन शिव महिम्न स्त्रोत - 500 रु
- रुद्राभिषेक रुद्रपाठ 11 आवर्तन - 1000 रु
- लघुरुद्रा अभिषेक - 3000 रु
- महारुद्रा अभिषेक -15000 रु
- महामत्र्युन्जय -15000 रु

नववर्ष के पहले दिन महाकाल मंदिर में 39 लाख की आय

70 क्विंटल लड्डू की खपत, रेकॉर्ड 23 लाख की आय, वहीं 250 की शीघ्र दर्शन वाली रसीद से सिर्फ 12 बजे तक 16 लाख की आय हुई,
उज्जैन. नववर्ष पर महाकाल मंदिर में विभिन्न काउंटरों पर 70 क्विंटल लड्डुओं की खपत हुई, जिससे रेकॉर्ड 23 लाख की आय हुई। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक 250 रुपए की शीघ्र दर्शन वाली रसीद से 16 लाख रुपए की आय हुई है। इस तरह नववर्ष के पहले ही दिन 39 लाख की आय हुई।

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी को 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। एक ही दिन में इतने अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने के सारे रेकॉर्ड टूट गए, वहीं बाबा महाकाल के खजाने में भी इजाफा हुआ है। मंदिर प्रबंध समिति को एक दिन में लड्डू प्रसाद और शीघ्र दर्शन टिकट से करीब 39 लाख रुपए की आय हुई है। अभी मंदिर में रखी अलग-अलग स्थानों पर रखी भेंटपेटी, दान रसीदों से प्राप्त आय के आंकड़े आना बाकी हैं। बीते दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक दिन में मंदिर समिति की झोली में दोगुना आय हुई है। यह सब श्री महाकाल लोक के कारण संभव हुआ है। मंदिर समिति के लड्डू प्रसाद के विभिन्न काउंटरों से एक दिन करीब 70 क्विंटल प्रसाद का विक्रय हुआ है। जिससे करीब 2३ लाख से अधिक की आय हुई है। वहीं 250 रुपए शीघ्र दर्शन टिकट के माध्यम से करीब 16 लाख रुपए प्राप्त हुए।

शीघ्र दर्शन टिकट से 4 घंटे में 16 लाख की आय

प्रशासक सोनी ने बताया 1 जनवरी को अत्यधिक भीड़ होने के कारण 250 रुपए शीघ्र दर्शन टिकट से दर्शन की व्यवस्था मात्र 4 घंटे ही चलाई गई थी। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफ लाइन शीघ्र दर्शन टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं के माध्यम से करीब 16 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई है।