
Mahakal Darshan Ujjain
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है। चारधाम मंदिर के सामने से बैरिकेडिंग की जाएगी। इसमें से चलकर बाबा के दर्शन करने तक श्रद्धालुओं को सतत चलायमान रखा जाएगा। बैरिकेड्स के बीच पानी और शौचालय की भी व्यवस्था रखने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार 44 घंटे दर्शन का सिलसिला चलेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः तीन बजे भस्मार्ती के लिए पट खुलेंगे। अल सुबह भस्म आरती के पश्चात प्रातः 7: 30 से 8:15 तक दद्योदक आरती, 10:30 से 11:15 बजे तक भोग आरती होगी। दोपहर 12 से 1 बजे तक तहसील की ओर से अभिषेक-पूजन होगा। शासकीय पूजन के पश्चात होलकर एवं सिंधिया परिवार द्वारा वंश परंपरानुसार अभिषेक पं.घनश्याम पुजारी द्वारा किया जाएगा। उसके पश्चात श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं 6 बजे की आरती होगी। रात्रि 7 से 10 बजे तक कोटितीर्थ कुंड पर स्थित कोटेश्वर महादेव का पंचामृत पूजन, सप्तधान अर्पण के बाद पुष्प मुकुट श्रृंगार आरती होगी।
महाशिवरात्रि पर्व के अगले दिन 9 मार्च को सुबह सप्त धान्य (चावल, मूंग खड़ा, तिल, मसूर खड़ा, गेहूं, जौ, उड़द खड़ा) महाकालेश्वर भगवान को अर्पण किया जाएगा। महाभोग महाआरती के बाद सेहरा दर्शन शुरू होंगे। और फिर वर्ष में एक बार होने वाली दोपहर की भस्म आरती दोपहर 12 होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित रहेगा। पंडितों द्वारा बताया गया है कि बाबा महाकाल को 3 किवंटल फूलों का सेहरा चढ़ाया जाएगा। बाबा महाकाल को स्वर्ण के आभूषण,स्वर्ण का चंद्रमा,स्वर्ण त्रिपुंड ओर स्वर्ण तिलक लगाकर दुल्हा बनाया जाएगा। 3 कुंतल फूलो से 11 फिट का सेहरा तैयार किया जाएगा।
की जा रही हैं आवश्यक तैयारियां
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अंतर्गत भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के सुगमता से दर्शन हो सकें, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर रविवार रात्रि को आइजी संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ तैयारीयों का जायजा लिया। दर्शन के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर्कराज मंदिर, मन्नत गार्डन और इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में की जाएगी। श्रद्धालुओं के कर्कराज मंदिर तक आगमन के लिए नगर निगम द्वारा नि:शुल्क बसें भी चलाई जाएंगी। मंदिर पहुंच मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए पहुंच मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कुछ क्षेत्र को खुला रखे जाने के लिए भी कहा गया।
कहां-कैसी रहेगी व्यवस्था
-श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड कहां-कहां बनाए जाना हैं, उन स्थलों को भी पहले से ही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
-पैदल मार्ग पर 6 मार्च की रात्रि तक बैरिकेडिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
-विभिन्न स्थानों पर अस्थाई शौचालय, पेयजल और शेड बनाए जाने के लिए कहा गया।
Updated on:
05 Mar 2024 10:33 am
Published on:
05 Mar 2024 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
