14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri Festival in Mahakal : आज से 9 दिन तक दूल्हा बनेंगे महाकाल, शाम 6 बजे से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

Mahashivratri 9 days Festival Start in Mahakal: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि का महापर्व महाकाल में नौ दिन तक यानी 29 फरवरी से 8 मार्च तक मनाया जाएगा...आज से महाकाल यानि देवों के देव महादेव दूल्हा बनेंगे और नौ दिन तक उनका अलग-अलग शृंगार किया जाएगा...

2 min read
Google source verification
mahashivratri_in_mahakal_become_groom_shringar_during_nine_days_till_mahashivratri.jpg

Mahashivratri 9 days Festival Start in Mahakal: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि का महापर्व महाकाल में नौ दिन तक यानी 29 फरवरी से 8 मार्च तक मनाया जाएगा। आज से महाकाल यानि देवों के देव महादेव दूल्हा बनेंगे और नौ दिन तक उनका अलग-अलग शृंगार किया जाएगा। आपको बता दें आज इस महापर्व की शुरुआत कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ कर दी गई है। पं. राजेश शर्मा का कहना है कि कोटेश्वर महादेव कुंड के प्रधान देवता है।

कुंड में देश के सभी जल तीर्थों का जल समहित है। इसीलिए शिवनरात्रि के पहले दिन से ही उज्जैन में भगवान कोटेश्वर महादेव का पूजन और अभिषेक किया जाता है। उसके बाद भगवान महाकालेश्वर का पूजन किया जाता है। सुबह 8 बजे हुआ कोटेश्वर महादेव का पूजन बता दें कि कोटेश्वर महादेव का पूजन बुधवार सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किया गया। पहले दिन 11 ब्राह्मणों और दो पुजारियों को सोला और वरुणी प्रदान की गई। कोटेश्वर महादेव के पूजन के बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का पूजन किया गया।

आज से महाकाल का दूल्हे की तरह अलग-अलग स्वरूप में शृंगार किया जाएगा। शिवनरात्रि के दौरान 11 ब्राह्मण लघुरुद्र करेंगे। इसके बाद भोग आरती होगी। दोपहर 3 बजे महाकालेश्वर का संध्या पूजन के बाद शृंगार किया जाएगा। उन्हें मुखारविंद, आभूषण, नए वस्त्र पहनाएं जाएंगे। शाम 6 बजे से महाकाल आने वाल श्रद्धालु महाकाल के दूल्हा रूप में दर्शन कर सकेंगे। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि यानि महादेव के गठबंधन के दिन तक महाकाल का अलग-अलग शृंगार किया जाएगा।

- 29 फरवरी- चंदन, भांग शृंगार

- 1 मार्च- शेषनाग शृंगार

- 2 मार्च- घटाटोप शृंगार

- 3 मार्च- छवीना शृंगार

- 4 मार्च- होलकर शृंगार

- 5 मार्च- मनमहेश शृंगार

- 6 मार्च- उमा शृंगार

- 7 मार्च- शिव तांडव शृंगार

- 8 मार्च- सप्तधाम का मुखौटा शृंगार

ये भी पढ़ें : MP Road Accident update: डिंडोरी सड़क हादसे पर पीएम मोदी दुखी, सरकार को दिए ये निर्देश
ये भी पढ़ें :Investor Summit MP : एमपी में अडानी से लेकर अंबानी तक 169 बिजनेसमेन, 12 हजार लोगों को देंगे रोजगार