
पानी की टंकी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुसाइड का LIVE VIDEO
उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भैरवगढ़ थाना इलाके में बनी पानी की टंकी से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला युवक इंगोरिया के ग्राम पलसोड़ा का निवासी था। पुलिस और पीएचई कर्मचारी ने युवक को टंकी से उतारने का प्रयास किया गया था। हालांकि, पुलिस को अपनी ओर आता देंख वो पहले ही टंकी से नीचे कूद गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें ये खास खबर- फिर तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, अब तक अलर्ट नहीं हुआ प्रशासन
पुलिस को अपनी ओर आते देखा, तो लगा दी टंकी से छलांग
भेरवगढ़ थाना प्रभारी ब्रजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, शनिवार सुबह पीएचई की पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पहले तो, पुलिस द्वारा उसे काफी देर तक समझाइश दी गई, बावजूद इसके वो पुलिस की बात मानने को राजी नहीं हुआ। इसपर पुलिस की एक टीम उसका रेस्क्यू करने के लिये टंकी पर चढ़ी, लेकिन जैसे ही युवक ने पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आते देखा, उसने टंकी से नीचे छलांग लगा दी। घटना के मय युवक द्वारा इतना हंगामा किया गया था, कि, लोगों की काफी भीड़ भी टंकी के आसपास इकट्ठी हो गई थी। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो भी बना लिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
पुलिस को मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला, जिसके जरिये उसकी शिनाख्त ग्राम पलसोड़ा निवासी 40 वर्षीय भेरूलाल पुत्र अनार जी के रूप में हुई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ग्राम पलसोड़ा स्थित उसके परिजन को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं।
गांव में करता था मजदूरी
मृतक के परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि, भेरूलाल गांव में मां पदमा बाई नामक युवती के साथ रहता था। उसकी पत्नी 5 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी तब से वो दो बच्चों और मां के साथ गांव में रहता था। करीब एक साल उसके पिता की मौत के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वो शनिवार को अपने गांव से उज्जैन पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, शायद वो यहां आत्महत्या करने के इरादे से ही आया था। यहां टंकी से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिये पुलिस जांच कर रही है।
LOCKDOWN : क्या खुला रहेगा क्या बंद - video
Published on:
21 Mar 2021 01:40 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
