23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Miss India 2024 : निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया, यहां देखें उनके ग्लैमरस लुक्स

Miss India 2024 : मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। अब निकिता मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Oct 2024, 10:12 AM IST

femina Miss India

Miss India 2024 : फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। इस बार मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। ये आयोजन मुंबई के वर्ली में हुआ है।

सूबे के उज्जैन जिले की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाड़ली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री भी ड्रामा में की है। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग करने के साथ साथ फिल्में देखने का बेहद शौक है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन से इंदौर का 65 कि.मी सफर अब सिर्फ 30 मिनट में होगा पूरा, 950 करोड़ में बन रहा नया फोरलेन

फिल्मी एक्ट्रेस भी हैं निकिता

फेमिना मिस इंडिया 2023 में 30 राज्यों के विनर ने पार्टिसिपेट किया। निकिता ने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेजेज पर ड्रामा प्ले भी किया है। निकिता के लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटिल 'चंबल पार' है।

18 साल की उम्र से करती आ रहीं फिल्मों में काम

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।

सोशल मीडिया से रहती हैं दूर

निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।