उज्जैन की जनता का एकमात्र सेवक हूं
मैं डॉ. मोहन यादव, विधायक उज्जैन दक्षिण, भगवान महाकालेश्वर की नगरी में एक जनता का सेवक मात्र हूँ। मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के किनारे होने वाले सिंहस्थ कुम्भ की भूमि, विक्रमादित्य की राजधानी, कालिदास की कर्मस्थली, गुरु सांदीपनि का आश्रम और भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली, की पवित्र धरती पर मेरा जन्म और इस नगरी की जनता की सेवा करने का मौका मुझे जो उज्जैयिनी की जनता ने दिया है उसके लिए ह्रदय से धन्यवाद् करता हूँ। भारतीय जनता पाटीज़् से म.प्र. विधानसभा से उज्जैन दक्षिण क्षेत्र का विधायक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जनता जनार्दन ने मुझे उज्जैन के विकास, मंदिरों का कायाकल्प, उज्जैन की संस्कृति की रक्षा, किसान भाइयों के हक़ की लड़ाई, गरीबों का सहयोग, बच्चो के लिए अच्छी शिक्षा सुविधाएं, सरकार की योजनाओं को पूर्ण लाभ जनता को मिल सके, यह सुनिश्चित हो सके इसके लिए मुझे चुना है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा हूँ और इसी तरह उज्जयिनी की जनता से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा।