कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म स्निफ एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जो बचपन से सूंघ नहीं सकता है। मोनिका इस बच्चे की बहन के किरदार में हैं। बच्चे की इस परेशानी के साथ उनकी नोक-झोंक चलती रहती है। साथ ही इसी फिल्म में वे एक रोमांटिक लड़की का किरदार भी निभा रही हैं। एक दिन उस बच्चे की सूंघने की शक्ति वापस आ जाती है, और वह कई किलोमीटर तक का सूंघ सकता है, फिर वह कई मुसीबतों में घिर जाता है।