
MP CM मोहन यादव के घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स व उपकरण लगाए
MP CM Oath Taking Ceremony: शहर से 51 साल बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव का भोपाल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वहीं समारोह में यादव के पिता, पत्नी, बच्चे, बहन और भाई के परिजन सहित 25 लोग भी विशेष आमंत्रण में रहेंगे।
मोहन यादव के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर भाजपा ने बड़ी तैयार की है। इसके लिए करीब ६० बसों का इंतजाम किया गया है। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि नगर के ९ मंडलों को ५ से ६ बसे दी गई है। जिनमें शहरवासी भोपाल जाएंगे। यात्रा के लिए नाश्ता व भोजन का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा ५०० से ज्यादा निजी वाहन से भी लोग भोपाल रवाना होंगे। यादव के परिवार के कुछ लोग रात में ही रवाना हो जाएंगे तो कुछ सुबह जाएंगे। यादव की बहन कलावती यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में परिवार के साथ शहरवासी शामिल होंगे। सभी को भोपाल जाने को लेकर उत्साह भी है।
16 को शहर आएंगे सीएम यादव, महाकाल से निकालेेगे रैली
मोहन यादव के बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद बतौर मुख्यमंत्री के रूप में 16 दिसंबर को शहर आने का कार्यक्रम बना है। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि सीएम यादव के आगमन और स्वागत की तैयारियों को लेकर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बैठक भी ली है। प्रारंभिक कार्यक्रम के मुताबिक सीएम यादव 16 दिसंबर की सुबह 10-11 बजे हवाइ जहाज से शहर आएंगे। हेलीपेड से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से ही रैली के रूप में शहर से निकलेंगे। रैली पार्टी कार्यालय पर खत्म होगी और यहां पर सीएम सभा को संबोधित करेंगे।
Updated on:
13 Dec 2023 11:39 am
Published on:
13 Dec 2023 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
