
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल भी महाकाल की शरण में
उज्जैन. विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के पहले महाकाल मंदिर में आनेवाले प्रत्याशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधनी सीट पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल भी महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने महाकाल से कांग्रेस की सरकार बनने व प्रदेश विकास की कामना की। मस्ताल ने प्रदेश में कांग्रेस की 135 सीटें आने का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार बुधनी में चमत्कार होगा।
कांग्रेस ने इस बार रामायण-2 में हनुमानजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल को शिवराजसिंह चौहान के सामने बुधनी सीट पर उतारा था। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सप्तनिक महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। सीएम चौहान के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी मस्ताल भी उज्जैन आए और महाकाल मंदिर में पूजन किया।
विक्रम मस्ताल ने विधि विधान से महाकाल की पूजा अर्चना की। महाकाल पूजन के बाद वे मीडिया से भी रूबरू हुए। पत्रकारों के समक्ष उन्होंने इस बार बुधनी में चमत्कार होने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
मस्ताल ने इस मौके पर कहा कि 3 दिसंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना होगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने बुधनी में इस बार चमत्कार होने की बात कही। एग्जिट पोल के परिणाम से कांग्रेसियों में हताशा को लेकर मस्ताल बोले, कुछ लोग कांग्रेस में हताशा फैलाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस उत्साहित और एकजुट हैं। सभी को पता चला है कि कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने वाली है। यह नए युग की शुरुआत है।
Updated on:
02 Dec 2023 02:28 pm
Published on:
02 Dec 2023 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
